मंडी में स्क्रब टायफस के पांच मामले

मंडी जिला में स्क्रब टाइफस के पांच नए मामले सामने आए हैं। यह मरीज जिले के अलग अलग क्षेत्रों के हैं। सभी का जोनल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। मंगलवार को जोनल अस्पताल में स्क्रब टायफस के कुल 15 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान इनमें से पांच मामले पॉजीटिव पाए गए। बरसात व इसके बाद स्क्रब टायफस फैलने की संभावना अधिक रहती है। विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग पशुओं के लिए चारा एकत्रित करने खेतों में जाते हैं

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Sep 2018 08:20 PM (IST) Updated:Tue, 11 Sep 2018 08:20 PM (IST)
मंडी में स्क्रब टायफस के पांच मामले
मंडी में स्क्रब टायफस के पांच मामले

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी जिला में स्क्रब टायफस के पांच नए मामले सामने आए हैं। यह मरीज जिले के अलग अलग क्षेत्र के हैं। सभी का जोनल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। मंगलवार को जोनल अस्पताल में स्क्रब टायफस के कुल 15 मरीजों के खून के सैंपल लिए गए। जांच के दौरान इनमें से पांच मामले पॉजीटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान ने बताया हर रोज स्क्रब टायफस के टेस्ट किए जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी