तमिलनाडू पुलिस को हराकर आरबीआइ मुंबई बना हाट वेदर फुटबाल चैंपियन

रिजर्व बैंक आफ इंडिया मुंबई की टीम आल इंडिया हाट वेदर फुटबाल प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 06:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 06:00 PM (IST)
तमिलनाडू पुलिस को हराकर आरबीआइ  मुंबई बना हाट वेदर फुटबाल चैंपियन
तमिलनाडू पुलिस को हराकर आरबीआइ मुंबई बना हाट वेदर फुटबाल चैंपियन

संवाद सहयोगी, मंडी : रिजर्व बैंक आफ इंडिया मुंबई की टीम आल इंडिया हाट वेदर फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता बन गई है। रोमांच से भरे फाइनल में आरबीआइ मुंबई की टीम ने पेनल्टी शूट आउट में तमिलनाडू पुलिस की टीम को 5-3 के अंतर से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमे एक-एक गोल की बराबरी पर रहने के कारण आयोजकों ने पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया। 49वें आल इंडिया हाट वेदर फुटबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सेंट्रल रेंज के डीआइजी मधुसूदन शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

रविवार को पड्डल मैदान में तमिलनाडू पुलिस व आरबीआइ मुंबई के बीच प्रतियोगिता का फाइनल खेला गया। 11वें मिनट में पहला गोल तमिलनाडू पुलिस की ओर से के देवा सिंह राजा ने किया। दो मिनट बाद मैच के 13वें मिनट में आरबीआइ मुंबई की ओर से साहजी ने गोलकर स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के खिलाफ कई आक्रमण किए लेकिन कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दोनों हाफ की समाप्ति के बाद आयोजकों ने मैच का निर्णय करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया। इसमें आरबीआइ मुंबई ने 5-3 के अंतर से जीत हासिल कर आल इंडिया हाट वेदर फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि मधुसूदन शर्मा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर राजेंद्र गुप्ता, संतोष कपूर, केएम तिवारी, परमानंद सैनी, टीएल वैद्य , ईश्वर, सुनील, राजीव शर्मा, सुरेश कुमार, सुनील, राजीव शर्मा, सुरेश कुमार,डा ऋषभ शर्मा, हुक्म, निखिल, नरेंद्र थापा, शिवराज,सलीम अहमद, विजेंदर व सुनील उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी