शिवधाम पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : राकेश जम्वाल

जागरण संवाददाता मंडी कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवधाम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:56 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:56 PM (IST)
शिवधाम पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : राकेश जम्वाल
शिवधाम पर कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : राकेश जम्वाल

जागरण संवाददाता, मंडी : कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवधाम की टेंडर प्रक्रिया को लेकर की गई टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मंडी संसदीय उपचुनाव में अपने आपको पिछड़ता देख झूठ व दुष्प्रचार करने पर उतर गई है। कांग्रेसी नेताओं को शिवधाम से संबंधित टेंडर प्रक्रिया पर टिप्पणी करने से पहले जानकारों की राय लेनी चाहिए, ताकि वह इस तकनीकी प्रक्रिया को समझ तो सके। शिवधाम मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसकी टेंडर प्रक्रिया नियमों के अंतर्गत पूरी पारदर्शिता के साथ हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लोक निर्माण विभाग की 2009 की मानक दरों पर तय की गई। इसमें जीएसटी और लागत सूचकांक सम्मिलित नहीं था। 2020 की मानक दरों के अनुसार इसकी अनुमानित लागत 40.31 करोड़ होती है। यह एक आनलाइन टेंडर प्रक्रिया थी। इसे 29 अक्टूबर को विज्ञापित किया गया था।

प्रदेश सरकार के ई पोर्टल एवं हिमाचल पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया गया था। इस प्रक्रिया में देश भर के कई उपयुक्त बोलीदाता भाग लेने के पात्र थे। शिवधाम आने वाले समय में पर्यटन की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है और आने वाले समय में यह प्रदेश के पर्यटन में मील का पत्थर साबित होगा। इससे रोजगार के नए दरवाजे खुलेंगे।

chat bot
आपका साथी