बारिश से मुश्किल में किसान, धान की फसल खराब
जागरण टीम मंडी/करसोग/पद्धर/ बरोट जिले में दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की दिक्क
जागरण टीम, मंडी/करसोग/पद्धर/ बरोट : जिले में दो दिन से हो रही बारिश ने किसानों की दिक्कत बढ़ा दी हैं। जिला भी ठंड की चपेट में आया है। पहाड़ियों पर बर्फबारी का क्रम जारी है।
करसोग में दो दिन से जारी बारिश से किसानों ने घास सहित धान कटाई का कार्य रोक दिया है। कई जगहों पर धान की कटाई भी की जा चुकी थी जो काटने के बाद अब खेतों पर ही पड़ा है। ऐसे में किसानों को चिता है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश होती है तो फसलें खराब हो सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 18 अक्टूबर को 10.2 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो कि सामान्य से 688 फीसद अधिक रही।
मंडी जिले में एक दिन में 5.3 मिलीमीटर बारिश हुई है। यह बारिश सामान्य से 255 फीसद अधिक रही। अभी तक 10.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो सामान्य से 38 फीसद अधिक है। मौसम विभाग ने 19 अक्टूबर को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। विकास खंड करसोग कृषि विभाग की विषय वार्ता विशेषज्ञ डा. मीना ने कहा कि अगर आने वाले दिनों में भी बारिश होती है तो फसलों को नुकसान हो सकता है। वहीं दूसरी और पद्धर क्षेत्र में बारिश के कारण खेतों मे काटकर रखी गई धान की फसल को खराब हुई है। दिनभर किसान फसल को बचाने के लिए उसे इकट्ठा करने में लगे रहे।
उधर बरोट में बारिश के कारण लहुसन, जौ, सरसों की बिजाई का कार्य प्रभावित हुआ है। पशु चारे के लिए खेतों में रखी गई घास भी खराब हुई है। वहीं पहाड़ियों बकरक्याड़ा, थमसर जोत, ढूंढणीधार, डेहनसर, लोलर, प्लाचक, पनिहारटू, लांघा जोत की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है।