बंजार में महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में कांग्रेस ने बुधवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 06:57 PM (IST)
बंजार में महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस
बंजार में महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में कांग्रेस ने बुधवार को महंगाई के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस द्वारा बंजार उपमंडल में महंगाई के विरोध में केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। बंजार अध्यक्ष राम ¨सह मियां की अगुआई में यह प्रदर्शन हुआ। बंजार बाजार में रैली निकाली। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही बंजार अस्पताल में डॉक्टरों की कमी, स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को भरने व पीने के पानी की ग्रामीण क्षेत्र में समस्या को लेकर भी आवाज उठाई गई।

बंजार कांग्रेस अध्यक्ष राम¨सह मियां ने कहा बढ़ती हुई महंगाई, पेट्रोल व डीजल की कीमतों में कटौती के साथ बंजार क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं का निपटारा जल्द से जल्द नहीं किया तो भविष्य में कांग्रेस पार्टी बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर बंजार विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस प्रभारी धर्मेंद्र धामी विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ ही महासचिव डूर ¨सह, महेंद्र, शशि, तेजल ठाकुर, कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक चेतराम, वीर, सचिन, घनश्याम शर्मा, सचिव तेजस्वी ठाकुर, पंचायतीराज अध्यक्ष हेमराज शर्मा, जिला प्रवक्ता दिलीप वशिष्ठ, जिला कांग्रेस सदस्य डोला ¨सह महंत, जिला कांग्रेस महामंत्री पूनम ठाकुर व बंजार महिला कांग्रेस अध्यक्ष ¨पगला देवी आदि मौजूद रहीं। इनके अलाव, इंटक की महिला राज्य अध्यक्ष चंद्रा ठाकुर, जिला महिला कांग्रेस महासचिव इंदु शर्मा, बंजार कांग्रेस महासचिव हरि¨सह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, जिला अनुसूचित जाति अध्यक्ष बुद्धि ¨सह, लोमेश शर्मा, रितेश गांगुली, चमन ठाकुर, सोहनलाल आदि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी