मंडी में आज से नहीं चलेंगी निजी बसें

जागरण संवाददाता मंडी मंडी जिले में शुक्रवार से निजी बसें नहीं चलेंगी। निजी बस ऑपरेटर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:26 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 06:19 AM (IST)
मंडी में आज से नहीं चलेंगी निजी बसें
मंडी में आज से नहीं चलेंगी निजी बसें

जागरण संवाददाता, मंडी : मंडी जिले में शुक्रवार से निजी बसें नहीं चलेंगी। निजी बस ऑपरेटर यूनियन ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। यूनियन के पदाधिकारी वीरवार को विपाशा सदन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने गए थे, मगर मिलने का समय नहीं मिला। इससे खफा होकर ऑपरेटरों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। वीरवार शाम को ऑपरेटरों ने बसें खड़ी कर दी।

यूनियन के जिला अध्यक्ष गुलशन दीवान ने कहा कि जिले में तीन जून से बसों का परिचालन शुरू किया था। मुख्यमंत्री से शिमला में मिलने का समय लेने के लिए वीरवार को बस ऑपरेटर व चालक परिचालकों का प्रतिनिधिमंडल विपाशा सदन गया। मुख्यमंत्री कार्यक्रम खत्म होते ही चले गए। बाद में निराश ऑपरेटरों ने कंसा चौक बल्ह में बैठक की। इसमें 60 प्रतिनिधि शामिल हुए। ऑपरेटरों ने एक मत से निर्णय लिया अब बिना किराया बढ़ाए व अन्य मांगें माने बिना बसों का परिचालन संभव नहीं है। डीजल के दाम में हुई बढ़ोतरी व सवारियां कम होने के कारण रोजाना घाटे में बसें चल रही हैं। सरकार ने शतप्रतिशत ऑक्युपेंसी का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। मगर पुराने किराये में बसें चलाना संभव नहीं है। पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी किराया बढ़ाया जाए। न्यूनतम किराया 10 रुपये हो, मार्च 2021 तक टैक्स माफ किया जाए। जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती बसें नहीं चलाई जाएंगे। घाटा उठाना बस में नहीं है। ऐसे में जो बसें कहीं रूट पर गई हैं। वह जैसे ही अपने मूल स्थान पर लौटेंगी तो खड़ी कर दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी