प्रधान का भतीजा, वार्ड पंच का बेटा जलरक्षक नियुक्त

संवाद सहयोगी थुनाग जलशक्ति विभाग के तहत पंचायतों में जलरक्षक की तैनाती पर विवाद हो गया है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Sep 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 06 Sep 2021 11:13 PM (IST)
प्रधान का भतीजा, वार्ड पंच का बेटा जलरक्षक नियुक्त
प्रधान का भतीजा, वार्ड पंच का बेटा जलरक्षक नियुक्त

संवाद सहयोगी, थुनाग : जलशक्ति विभाग के तहत पंचायतों में जलरक्षक की तैनाती पर विवाद हो गया है। सराज हलके की बहल सैंज पंचायत में प्रधान व वार्ड पंच पर रिश्तेदारों को तैनात करवाने के आरोप लगे हैं। प्रधान इस इस संबंध में लोगों को जानकारी न देने का आरोप लगाया जा रहा है, लेकिन प्रधान पंचायत घर में लगाई गई अधिसूचना फाड़ने का हवाला दे रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत उपायुक्त से करने की बात कही है।

बहल सैंज पंचायत में दो जलरक्षक रखे जाने थे। लोगों का आरोप है कि उन्हें इसकी सूचना नहीं दी गई। उन्हें भर्ती का पता तब चला जब प्रधान मेदराम के भाई का बेटा व बहल वार्ड दो की पंच सत्या देवी के बेटे के नियुक्ति हो गई। पंचायत के लोगों कालू, कमल, अनिल कुमार, संतोष कुमार, विजय कुमार, नेत्र सिंह, प्रदीप कुमार, श्यामलाल, पवन कुमार, देवेंद्र कुमार, हैप्पी का आरोप है कि जब प्रधान को इस बारे में पूछा तो पहले उन्होंने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। जब उनको विभाग के अधिकारी की रिकार्डिंग सुनाई गई तो कहा कि उन्होंने पंचायत घर में नोटिस लगाया था, लेकिन किसी ने फाड़ दिया। युवाओं का आरोप है कि पंचायत प्रधान और वार्ड पंच ने अपने रिश्तेदारों को भर्ती करवाने के लिए इसकी सूचना को दबा दिया।

उधर उप प्रधान सहित अन्य वार्ड सदस्यों ने भी इस भर्ती के बारे में सूचित न करने की बात कही है। उपप्रधान मित्र सिंह ने कहा है कि उन्हें भर्ती की कोई जानकारी नहीं थी। जिस दिन ज्वाइनिग होनी थी उससे एक दिन पहले वह रिश्तेदार के साथ पालमपुर अस्पताल गए थे। उन्हें वहां इसकी सूचना मिली। मैंने स्वयं अधिसूचना पंचायत घर में लगा दी थी। किसी ने इसे फाड़कर वहां से हटा दिया। इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। दो पदों के लिए छह आवेदन आए थे जिसमें से दो चयनित हुए हैं। इसमें एक मेरे भाई का बेटा है।

-मेद राम, प्रधान बहल सैंज पंचायत। पंचायत को अधिसूचना दी थी। हिदायत दी थी कि इस बारे में लोगों को जानकारी दें। उन्होंने बताया या नहीं इस बारे में नहीं पता। प्रधान की ओर से आए नामों में मैरिट के आधार पर नियुक्ति की गई है।

-सुशील कुमार, एसडीओ जलशक्ति विभाग।

chat bot
आपका साथी