इंजीनियरिंग ब्रांच में जेई की मदद के लिए सिर्फ बेलदार

संवाद सहयोगी मंडी नगर निगम मंडी की इंजीनियरिग ब्रांच में स्टाफ की कमी से जूझ रही है। सीि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 11:09 PM (IST)
इंजीनियरिंग ब्रांच में जेई की मदद के लिए सिर्फ बेलदार
इंजीनियरिंग ब्रांच में जेई की मदद के लिए सिर्फ बेलदार

संवाद सहयोगी, मंडी : नगर निगम मंडी की इंजीनियरिग ब्रांच में स्टाफ की कमी से जूझ रही है। सीनियर व जूनियर असिस्टेंट समेत तीन पद खाली हैं। यहां कनिष्ठ अभियंता जैसे तैसे विकास कार्यो के टेंडर से लेकर साफ-सफाई के बिल तथा बिजली-पानी के कनेक्शन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने का कार्य कर रहे हैं। उनकी मदद के लिए अब बेलदार तैनात कर दिया गया है। स्टाफ के अभाव में विकास कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहे हैं।

नगर निगम मंडी को अस्तित्व में आए करीब एक साल हो गया है। प्रदेश सरकार कर्मचारियों के पदों को नहीं भर पाई है। इंजीनियरिग ब्रांच नगर निगम की महत्वपूर्ण शाखा है। इस शाखा में एक कनिष्ठ अभियंता ही कार्यरत है। अब बेलदार को इस शाखा में तैनात कर दिया गया है। बेलदार में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने से लेकर बिजली पानी के बिल तैयार करने, सफाई के बिल, टेंडर आवेदन समेत विभिन्न विकास कार्यों के एस्टीमेट में मदद कर रहा है। कार्य की अधिकता के कारण इकलौते कर्मचारी पर कार्य का अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है। स्टाफ के अभाव में फाइलें तैयार करने में देरी हो रही है। जिस कारण लोगों को एनओसी हासिल करने के लिए महीनों इंतजार भी करना पड़ रहा है। टेंडर प्रक्रिया भी स्टाफ की कमी के कारण समय पर पूरी नहीं हो पा रही है।

शाखा में सीनियर व जूनियर असिस्टेंट समेत तीन पदों की दरकार है। इंजीनियरिग शाखा में दो पर्यवेक्षक, दो कनिष्ठ अभियंता, एक सहायक अभियंता का पद स्वीकृत है। इसके अलावा नगर निगम में चालकों के पद भी रिक्त हैं। सफाई कर्मचारी व बेलदार ही नगर निगम में चालक की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। नगर निगम में कर्मचारियों के पद रिक्त होने के कारण बेलदार व सफाई कर्मचारियों की सेवाएं कार्यालय के कामकाज के लिए ली जा रही है। रिक्त पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया है। जल्दी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

-वीरेंद्र भट्ट, उप महापौर नगर निगम मंडी।

chat bot
आपका साथी