हिमाचल में सेब से 20 रुपये महंगा बिक रहा अनार

मंडी शहर में सेब से 20 रुपये महंगा अनार बिक रहा है। बाजारों में अनार120 और सेब 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। शहरवासी अनार को खूब पंसद कर रहे हैं जबकि सेब की तरफ लोगों का रुझान कम हो गया है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 02:16 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 02:16 PM (IST)
हिमाचल में सेब से 20 रुपये महंगा बिक रहा अनार
मंडी शहर में सेब से महंगा बिक रहा अनार।

मंडी, जेएनएन। मंडी शहर में सेब से 20 रुपये महंगा अनार बिक रहा है। बाजारों में अनार120 और सेब 100 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। शहरवासी अनार को खूब पंसद कर रहे हैं जबकि सेब की तरफ लोगों का रुझान कम हो गया है। सितंबर माह के पहले सप्‍ताह में अनार की फसल ने मंडियों व बाजारों में दस्तक दी है। मंडियों में अनार थोक में 90 से 100 रुपये तक बिक रहा है। इससे किसानों की आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है। दाम अच्छे मिलने से किसानों को उनकी मेहनत का फल मिल रहा है। मंडी के चौहाटा बाजार में सोमवार को अनार 120 रुपये प्रतिकिलो बेचा गया है। जबकि ए ग्रेड किस्म का सेब 100 रुपये और बी-ग्रेड सेब 80 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिका है। अनार का दाम अधिक होने के बाद भी लोग खरीददारी कर रहे हैं। क्योंकि अनार शरीर में खून की कमी को पूरा करने का कार्य करता है। जबकि सेब शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाता है। चौहाटा बाजार के फल विक्रेता रोशन कुमार ने बताया कि सेब के मुकाबले अनार अच्छा बिक रहा है। जिले में इस बार अनार की फसल भी कम है। ओलावृष्टि से फसल प्रभावित हुई है। जबकि विभिन्न रोगों से भी अनार की फसल को नुकसान पहुंचा है। इसलिए बाजारों में अनार की मांग अधिक है।

60 से 70 रुपये दर्जन बिक रहा केला

शहर के चौहाटा, स्कूल बाजार, अस्पताल रोड़, रामनगर व बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर केला 60 से 70 रुपये दर्जन तक बिक रहा है। जबकि अमरुद 50 रुपये, पपीता 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से बिक रहा है। आम सस्ता बिक रहा है। यह गर्मियों के मौसम में उपलब्ध रहता है। हालांकि तोता आम ने अभी बाजारों में दस्तक नहीं दी है। यह खाने के लिए भी स्वादिष्ट होता है। इसकी मांग भी अधिक रहती है।

 सब्जी एवं फल मार्केट मंडी के प्रधान देशराज ने बताया कि शहर में अनार की मांग अधिक है। लोग इसे खूब पंसद कर रहे है। सेब से 20 रुपये महंगा अनार बिक रहा है। अनार 120 और से 100 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।

कृषि विभाग मंडी के उपनिदेशक डॉक्‍टर अशोक धीमान ने कहा कि  इस बार अनार की फसल कम है। इससे मांग बढ़ी है। ओलावृष्टि व रोग से भी अनार की फसल प्रभावित हुई है।

chat bot
आपका साथी