अनुराग से कागज की रेल का हिसाब लेगी जनता : सुनील

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने सांसद अनुराग पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:11 PM (IST)
अनुराग से कागज की रेल का हिसाब लेगी जनता : सुनील
अनुराग से कागज की रेल का हिसाब लेगी जनता : सुनील

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू ने सांसद अनुराग पर निशाना साधा। अनुराग द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दिए बयान पर आपत्ति जताई। कहा अनुराग एक टूरिस्ट सांसद हैं जो चुनाव के समय केवल वोटों के लिए ही जनता से मिलते हैं। उन्होंने अनुराग से पूछा कि हमीरपुर के लिए कौन सी नई योजना लाए। सुप्रीम कोर्ट द्वारा बीसीसीआइ मामले में अनुराग ठाकुर को लिखित माफी मांगने के दिए आदेश आज भी जनता को याद हैं। ऐसी कौन सी बात थी जिसकी वजह से अनुराग को सुप्रीम कोर्ट से फटकार पड़ी। हमीरपुर की जनता अनुराग से 11 साल से चलाई जा रही कागज की रेल का हिसाब लोकसभा चुनाव में लेगी। जाहू में कागज का हवाई जहाज और हवाई अड्डा बनाने के बयान पर लोग अनुराग को लाफ्टर सांसद की संज्ञा भी दे रहे हैं। रेल और हवाई जहाज तो दूर की बात है, वह अपने गृहक्षेत्र भोरंज विधानसभा में पिछले पांच सालो में एक केंद्रीय विद्यालय तक भी स्थापित नहीं कर पाए। मेडिकल कॉलेज नादौन जो सुक्खू की देन है, अनुराग उसका भी झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी