पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल को समर्थन

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 06:10 PM (IST)
पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल को समर्थन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए हड़ताल को समर्थन

जागरण टीम, मंडी : हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के साथ प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए 24 नवंबर को प्रस्तावित कलम छोड़ हड़ताल का समर्थन किया है। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा उनकी प्राथमिकता है। महासंघ ने उसे सरकार को सौंपे 56 सूत्रीय मांग पत्र में पहले नंबर पर रखा है। हालांकि सरकार के पास कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक बुलाने का समय नहीं है। इस वजह से न केवल पुरानी पेंशन बहाली बल्कि कर्मचारियों से जुड़ी अन्य समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है।

उन्होंने कर्मचारियों का आह्वान किया है कि वे पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर एकजुट होकर साझा लड़ाई लड़ने के लिए आगे आएं। पुरानी पेंशन बहाली संगठन की पेनडाउन स्ट्राइक का अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ समर्थन करेगा। दूसरी ओर गोहर से न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के राज्य उपाध्यक्ष भिदर सिंह, गोहर खंड के अध्यक्ष चांद राम और कुमारी ऋचा सहित प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर चंदेल, प्रदेश महामंत्री अवनीश कुमार, उपाध्यक्ष जय सिंह ठाकुर, दिनेश पठानिया, रणजीत सिंह ने भी कलम छोड़ हड़ताल का समर्थन किया है।

chat bot
आपका साथी