अपने हलकों में पार्टी की लाच नहीं बचा सके भाजपा दिग्गज

जागरण संवाददाता मंडी ग्रामीण संसद के चुनाव में भाजपा दिग्गज अपने-अपने हलकों में पार्टी की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 04:27 PM (IST)
अपने हलकों में पार्टी की लाच नहीं बचा सके भाजपा दिग्गज
अपने हलकों में पार्टी की लाच नहीं बचा सके भाजपा दिग्गज

जागरण संवाददाता, मंडी : ग्रामीण संसद के चुनाव में भाजपा दिग्गज अपने-अपने हलकों में पार्टी की लाज नहीं रख पाए। दिग्गजों के क्षेत्रों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हार से भाजपा की किरकिरी हुई है। पार्टी पदाधिकारियों व सरकार में मलाईदार पदों पर काबिज नेताओं का बड़बोलापन प्रत्याशियों पर भारी पड़ा है।

सरकाघाट हलके में भाजपा की मंडल अध्यक्ष निशा कुमारी को चुनाव में मुंह की खानी पड़ी। निशा कुमारी गूम्हू आमला गलू पंचायत से मैदान में थी। उन्हें 100 मतों से हार का सामना करना पड़ा। विधायक कर्नल इंद्र सिंह भी मंडल अध्यक्ष की जीत सुनिश्चित नहीं कर पाए। नाचन हलके में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीदों के विपरीत रहा। महादेव पंचायत में पूर्व मंत्री स्वर्गीय दिलेराम के बेटे प्रवीण कुमार को हार का मुंह देखना पड़ा। वह पंचायत पद का चुनाव लड़ रहे थे। उनकी गाड़ी पांचवें स्थान पर अटक गई। नाचन भाजयुमो के अध्यक्ष पंकज ठाकुर को चच्योट पंचायत में पराजय का सामना करना पड़ा। वह प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे थे। नाचन हलके के विधायक विनोद कुमार अपनी गृह पंचायत चैलचौक में गच्चा खा गए। यहां कामरेड इंद्रा देवी प्रधान पद पर काबिज हुई है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नतीजा बल्ह हलके की कैहड़ पंचायत से आया है।

कैहड़ मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा की गृह पंचायत है। वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सबसे बड़े सिपहसालार है। कांग्रेस के मंडल स्तर के पदाधिकारी हंसराज वर्मा ने यहां प्रधान पद पर कब्जा किया है। इससे निहाल चंद शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी