टोरजाजर में 11 व सरी में सात लोग प्रधान पद के दावेदार

जागरण संवाददाता मंडी धर्मपुर उपमंडल में सात अप्रैल को होने वाले 54 पंचायतों में प्रधान प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 07:24 PM (IST)
टोरजाजर में 11 व सरी में सात लोग प्रधान पद के दावेदार
टोरजाजर में 11 व सरी में सात लोग प्रधान पद के दावेदार

जागरण संवाददाता, मंडी : धर्मपुर उपमंडल में सात अप्रैल को होने वाले 54 पंचायतों में प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए सबसे रोचक मुकाबला टोरजाजर और सरी पंचायत में होगा। यहां पर एक पंचायत में 11 तो दूसरी में सात उम्मीदवार प्रधान पद के लिए मैदान में हैं।

पांच वार्डो वाली टोरजाजर पंचायत में करीब 1500 मतदाता हैं। यहां पर 11 उम्मीदवारों में से एक वार्ड से चार उम्मीदवार मैदान में हैं, तो वहीं एक महिला उम्मीदवार भी किस्मत आजमा रही हैं। इनमें एक जलशक्ति मंत्री के रिश्तेदार शामिल हैं। 11 उम्मीदवारों के प्रधान पद के लिए मैदान में होने से लोगों में इस बात को लेकर असमंजस है कि किसे वोट दें किसे नहीं, क्योंकि सभी एक दूसरे से पहचान वाले हैं। इसी तरह सरी पंचायत में सात वार्डों में भी सात उम्मीदवार मैदान में हैं। यानी प्रत्येक वार्ड से एक उम्मीदवार मैदान में है। इसमें एक युवा प्रत्याशी भी शामिल हैं। ऐसे में पंचायत में अगर एक उम्मीदवार के दूसरे वार्ड में सेंधमारी करता है तो वही जीत दर्ज कर पाएगा। यही नहीं इस पंचायत में एक संयोग यह भी है कि इसे बने हुए सात साल हो गए हैं और सातवां चुनाव इस बार है। इसी तरह जिस कोटवां पंचायत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। इस पंचायत में महिला प्रधान का पद आरक्षित रखा गया है। उसमें सात महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। यह पंचायत 2000 से महिलाओं के लिए ही आरक्षित है। वहीं सोमवार को प्रचार समाप्त होने के बाद कल होने वाले चुनाव के लिए सभी प्रत्याशी आज घर-घर जाकर अपने लिए अपील करेंगे।

chat bot
आपका साथी