आनरेरी कैप्टन की पत्नी ने की आत्महत्या, प्रताड़ित करने का आरोप

संवाद सहयोगी पद्धर पद्धर उपमंडल के मसेरन गांव की महिला शीतला देवी ने आत्महत्या कर ली। पति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 09:11 PM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 09:11 PM (IST)
आनरेरी कैप्टन की पत्नी ने की आत्महत्या, प्रताड़ित करने का आरोप
आनरेरी कैप्टन की पत्नी ने की आत्महत्या, प्रताड़ित करने का आरोप

संवाद सहयोगी, पद्धर : पद्धर उपमंडल के मसेरन गांव की महिला शीतला देवी ने आत्महत्या कर ली। पति सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन व स्वजन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। घटनास्थल पर पुलिस को सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें हालांकि स्वजन की प्रशंसा की है, लेकिन पुलिस को दाल में कुछ काला लग रहा है। सुसाइड नोट हैंड राइटिग मिलान के लिए भेज दिया है। फारेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। महिला ने खुद फंदा लगाया या उसे मार कर लटकाया गया, पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है। मायके पक्ष की शिकायत पर थाना पद्धर ने आरोपित आनरेरी कैप्टन लेखराज, उसके भाई, भाभी व बहन के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चारों को पुलिस रिमांड पर लेने के लिए रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

मायके पक्ष का आरोप है कि लेखराज स्वजन के साथ मिलकर पत्नी शीतला देवी को कई दिन से शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। पांच अक्टूबर को शीतला देवी ने आरोपितों के विरुद्ध थाना पद्धर में दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करवाई थी। पहली अक्टूबर को पंचायत में घरेलू हिसा का मामला दर्ज करवाया था। इसकी जांच सीडीपीओ कुन्नू कर रहे थे। शीतला के भाई प्रकाश चंद ने आरोप लगाया है कि आरोपित हमेशा उसकी बहन के साथ दु‌र्व्यवहार करते थे। उसे घर से निकाल दिया है। वह कई दिन से पशुशाला में रह रही थी। डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि शीतला देवी का शव पेड़ पर लटका मिला है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। लोकलाज के चलते प्रताड़ना सहन कर रही थी शीतला

आशीष भोज, पद्धर

मसेरन गांव में सेवानिवृत्त आनरेरी कैप्टन द्वारा पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या को मजबूर करने के मामले ने सभी झकझोर दिया है। मायके पक्ष के अनुसार आरोपित पति लेखराज 20-25 साल से पत्नी शीतला के साथ दु‌र्व्यवहार और मारपीट करता था। पति के स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे इसी लोकलाज के चलते शीतला प्रताड़ना झेलती आ रही थी। उसको घर में खाना भी बनाने नहीं दिया जाता था। न खर्च पति देता था। वह पशुशाला में मवेशियों के साथ रहती थी। मनरेगा में दिहाड़ी लगाकर खाने-पीने का प्रबंध करती थी। एक बेटा भी सेना में है। वह भी पिता की तरह उसकी सुध तक नहीं लेता था। आंगन में अंतिम संस्कार पर अड़ गए मायके पक्ष के लोग

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद मसेरन गांव पहुंचते ही मायके पक्ष के लोग गुस्से में आंगन में अंतिम संस्कार के लिए अड़ गए। ऐसे में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात करना पड़ा। बाद में पुलिस और ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों को शांतकर मसेरन स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार करवाया। बेटी ने दी मुखाग्नि

बेटी लता ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। लता सोलन में स्टाफ नर्स है। शीतला के पिता धर्म सिंह ने कहा कि 1994 में जब बेटी की शादी की थी तबसे पति, जेठ, जेठानी, सास और उसकी ननद जो अपने मायके में रहती है सभी शीतला को प्रताड़ित करते थे। कई मर्तबा समझौता भी किया गया, लेकिन अपनी हरकतों से पति और परिवार के लोग बाज नहीं आए। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की। उसकी हत्या की गई है। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग उठाई।

chat bot
आपका साथी