योग के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी मंडी लोगों को चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से योग के प्रति जागरूक किया जा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 05:11 PM (IST)
योग के प्रति किया जागरूक
योग के प्रति किया जागरूक

संवाद सहयोगी, मंडी : लोगों को चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नेहरू युवा केंद्र मंडी व युवा समन्वय एवं खेल विभाग भारत सरकार के सौजन्य से विकास खंड बालीचौकी सराज में आनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता करवाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता एनवाईवी सीता व मीना ने की। प्रतियोगिता में विकास खंड बालीचौकी (सराज) के युवा व महिला मंडल के 70 प्रतिभागियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर लीना पराशर, दूसरे स्थान पर चमन लाल व झांसी ठाकुर तीसरे स्थान पर चूड़ामणी व मानसी गौतम रही। जिला युवा अधिकारी रजत बरनवाल ने युवा मंडल व महिला मंडल के सदस्यों से कोरोना नियमों के पालन की अपील की।

chat bot
आपका साथी