शिलान्यास पट्टिका में नाम न होने पर बोले अनिल, जनता सब देख रही

जागरण संवाददाता मंडी सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा की सरकार के साथ खटास कम नहीं ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 08:19 PM (IST)
शिलान्यास पट्टिका में नाम न होने पर बोले अनिल, जनता सब देख रही
शिलान्यास पट्टिका में नाम न होने पर बोले अनिल, जनता सब देख रही

जागरण संवाददाता, मंडी : सदर के भाजपा विधायक अनिल शर्मा की सरकार के साथ खटास कम नहीं हो रही है। दो साल से तनातनी बरकरार है। सदर हलके के कोटली में सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यक्रम में इसकी झलक फिर दिखाई दी। अपने गढ़ में अनिल शर्मा ने वार किया तो जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करने में देरी नहीं लगाई। पंडाल में दोनों पक्ष के समर्थकों की नारेबाजी से यहां माहौल गर्म रहा। नारेबाजी कर रहे समर्थकों को शांत करने के लिए अनिल शर्मा को कुछ देर के लिए मंच छोड़कर उनके पास जाना पड़ा।

शिलान्यास पट्टिका से नाम गायब होने पर उखड़े अनिल शर्मा ने कहा वह चुने हुए विधायक हैं। उनके साथ जो बर्ताव किया जा रहा है जनता सब देख रही है। कोटली पंडित सुखराम की कर्मभूमि रही है। राजनीति में कई उतार चढ़ाव आते हैं। काम किया है। उसके दम पर विधानसभा चुनाव में उतरूंगा, अगर लोग नहीं चाहेंगे तो घर बैठूंगा। तीन साल तक कोटली कालेज के भवन का काम शुरू नहीं हुआ। चार साल में एक सड़क नहीं दी। आज जिन विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन हुए वह विधायक प्राथमिकता में शामिल किए थे। 100 मेगवाट क्षमता के थाना पलौण प्रोजेक्ट का काम शुरु करने में जानबूझ कर देरी की जा रही है। परिवार ने क्या किया, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते, अपनी बात कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अगर कुछ गलत बोल दिया हो तो वह मंच से माफी मांगते हैं। मुख्यमंत्री चाहे गाली निकाल दें, मगर विकास कार्यों की घोषणा न रोकें। महेंद्र सिंह ठाकुर से उनका गहरा नाता रहा है। किसी समय वह गाड़ी चलाते थे, महेंद्र सिंह फ्रंट सीट पर बैठते थे।

chat bot
आपका साथी