63.10 ग्राम हेरोइन मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

सहयोगी सुंदरनगर 63.10 ग्राम हेरोइन के साथ रविवार को गिरफ्तार मंडी जिले के दो युवाओं क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 11:20 PM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 11:20 PM (IST)
63.10 ग्राम हेरोइन मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार
63.10 ग्राम हेरोइन मामले में नाइजीरियन गिरफ्तार

सहयोगी, सुंदरनगर : 63.10 ग्राम हेरोइन के साथ रविवार को गिरफ्तार मंडी जिले के दो युवाओं के बयान के आधार पर पुलिस ने दिल्ली से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान 38 वर्षीय जोन पीटर निवासी लगोस नाइजीरिया के रूप मे हुई। पुलिस ने इसे दिल्ली के चाणक्य पैलेस जनकपुरी से पकड़ा। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया या है।

दिल्ली से मनाली जा रही लग्जरी बस में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने रविवार को एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ में नाकाबंदी के दौरान मंडी जिले के दोनों युवकों से हेरोइन बरामद की थी। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान युवाओं ने नाइजीरियन से हेरोइन खरीदने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस टीम इंस्पेक्टर पुरुषोत्तम प्रभारी एसआइयू के नेतृत्व में दिल्ली भेजी थी। बुधवार को आरोपित को सुंदरनगर लाया गया। इसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से इसे रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि छानबीन में आरोपित युवकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नाइजीरियन को गिरफ्तार किया गया है। आगामी जांच जारी है। 478 ग्राम चरस के साथ पकड़े दो युवक

सहयोगी, पद्धर : पद्धर पुलिस ने 478 ग्राम चरस सहित दो युवकों को दबोचा। पुलिस मंडी-कटिडी-कटौला मार्ग में गश्त पर थी। इस दौरान डायनापार्क की तरफ से बाइक सवार दो युवक आ रहे थे। अचानक सामने पुलिस देख पीछे मुड़ कर भागने की कोशिश में थे। एक युवक ने चालाकी से हाथ मे लिया थैला फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से दोनों युवक मौके पर दबोच लिए गए। थैले की तलाशी लेने पर 478 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय तारा चंद और 20 वर्षीय चंद्रेश निवासी गांव बागी (कटौला) के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी ने की है।

chat bot
आपका साथी