15 दिन में फैसला नहीं बदला तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन : एनआर ठाकुर

जागरण संवाददाता मंडी हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान पहली अगस्त को इंद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 09:47 PM (IST)
15 दिन में फैसला नहीं बदला तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन : एनआर ठाकुर
15 दिन में फैसला नहीं बदला तो प्रदेशभर में होगा आंदोलन : एनआर ठाकुर

जागरण संवाददाता, मंडी : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की कमान पहली अगस्त को इंद्र सिंह ठाकुर संभालेंगे। सोमवार को मंडी में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में अध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कहा कि व्यक्ति विशेष को दी गई मान्यता पर अगर सरकार ने 15 दिन में विचार नहीं किया तो कर्मचारी कड़ा रुख अपनाएंगे।

सोमवार को एनआर ठाकुर की सेवानवृत्ति पर विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर मंडी के अध्यक्ष चेतराम ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर और महामंत्री दिनेश शर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। एनआर ठाकुर ने कहा कि सरकार ने एक व्यक्ति विशेष को मान्यता देकर गलत किया है। सरकार के इस एकतरफा फैसले से कर्मचारियों में रोष है। इसलिए बिलासपुर के फेडरल हाउस में सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाना पड़ा। फेडरल हाउस ने तय किया है कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर पहली अगस्त से अध्यक्ष की बागडोर संभालेंगे। अरविद मोदगिल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तिलक शर्मा संगठन सचिव और जय कृष्ण ठाकुर को अतिरिक्त महासचिव होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इन 15 दिन में महासंघ से कोई बातचीत करना चाहती है तो राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन कुमार डोगरा और एनजीओ से इंद्र सिंह ठाकुर व एनआर ठाकुर को अधिकृत किया है। उन्हें उम्मीद है सीएम हालात बिगड़ने नहीं देंगे। इस मौके पर संगठन सचिव उमेश चंद्र, सदर इकाई के प्रधान अमरजीत शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी