ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक होंगे नाम

मुकेश मेहरा मंडी किसान बनकर गलत तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हड़पने वाले पर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:50 PM (IST)
ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक होंगे नाम
ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक होंगे नाम

मुकेश मेहरा, मंडी

किसान बनकर गलत तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हड़पने वाले पर सरकार ने शिकंजा कस दिया है। ऐसे लोगों के नाम अब दो अक्टूबर को ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक होंगे। पंचायत कार्यालय में किसानों की सूची लगाई जाएगी। उपायुक्त मंडी ने इस बारे में आदेश दिए हैं। गलत तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हड़पने पर मंडी जिले में अब तक 2200 लोगों से 1.25 करोड़ रुपये की रिकवरी की जा चुकी है। इनमें 150 कर्मचारी भी शामिल हैं।

2019 से शुरू हुई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के एक लाख 52 हजार किसानों को सूचीबद्ध किया गया था। योजना के तहत किसानों को छह हजार रुपये सालाना दो-दो हजार रुपये की किस्तों में मुहैया करवाया जाता है। फरवरी 2019 से 2021 तक जिला के एक लाख 52 हजार किसानों को राशि जारी हुई है। इस बीच प्रशासन को कुछ फर्जी किसानों के होने की जानकारी मिली तो उनसे 1.25 करोड़ की वसूली हुई, लगभग एक करोड़ के करीब राशि शेष है। अब जो लोग सामने नहीं आ रहे उनका पता लगाने के लिए दो अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा की बैठक के दौरान पंचायत कार्यालय में लाभार्थी किसानों की सूचियां लगाई जानी है। इसके लिए उपायुक्त मंडी ने आदेश जारी कर दिए हैं। ग्राम सभा की बैठक में पंचायत सचिव, पटवारी व राजस्व विभाग के कर्मचारी की मौजूदगी में इनके नाम सार्वजनिक होंगे। सूची लगाने का यह होगा लाभ

राजस्व विभाग की जांच में फर्जी किसानों का आंकड़ा हर बार बढ़ जाता है। ऐसे में आग्रह के बावजूद लोग सामने नहीं आ रहे हैं। इसलिए सूची को ग्राम सभा की बैठक में सार्वजनिक करने से लोगों की मदद से ही ऐसे शातिरों का पता लगाया जाएगा। जिला में गलत तरीके से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि हासिल करने वाले अब तक 2200 लोगों से लगभग 1.25 करोड़ की राशि वसूल कर ली गई है। अब ग्राम सभा में भी लाभार्थियों की सूची लगाकर इनके नाम सार्वजनिक होंगे। इसके लिए उपायुक्त मंडी ने आदेश जारी किए हैं।

-राजीव सांख्यान, जिला राजस्व अधिकारी मंडी।

chat bot
आपका साथी