नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को थमाया नोटिस

संवाद सहयोगी मंडी मंडी शहर में सड़क किनारे फुटपाथ के टूटे जालों की मरम्मत करने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 10:30 PM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 10:30 PM (IST)
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को थमाया नोटिस
नगर निगम ने लोक निर्माण विभाग को थमाया नोटिस

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी शहर में सड़क किनारे फुटपाथ के टूटे जालों की मरम्मत करने के लिए नगर निगम के आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता को नोटिस जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शहर में अलग-अलग स्थानों पर फुटपाथ पर जाले टूट गए है। इनमें फंसकर राहगीर घायल हो रहे हैं।

शहर की संकरी सड़कों में वाहन चालकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए मंडी शहर में सड़क किनारे पैदल लोगों के आवागमन के लिए सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण किया गया है। वाहनों की बढ़ती तादाद के कारण शहर की सड़कों में पैदल चलना खतरे से खाली नहीं रह गया है। लोक निर्माण विभाग ने पैदल राहगीरों की सुविधा के लिए फुटपाथ पर लोहे की जालियां लगा रखी हैं। कई स्थानों पर फुटपाथ सड़क किनारे निकासी नालियों पर बनाया गया है। शहर के अलग अलग क्षेत्रों में इन फुटपाथ की हालत बेहद खराब है। लोहे के जाले टूट गए हैं। इससे आवागमन करने वालों के पांव लोहे के जाले में फंस रहे हैं। शहर में पिछले कुछ समय के दौरान लोहे के इन टूटे जालों की वजह से लोग घायल भी हो गए हैं। स्थानीय लोग इसका ठीकरा नगर निगम के सिर पर फोड़ रहे हैं जबकि सड़क किनारे फुटपाथ का निर्माण व इसकी मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग के पास होता है। घायल होने वाले व्यक्ति जानकारी के अभाव में नगर निगम के अधिकारियों व पदाधिकारियों को ही इसके लिए कसूरवार मानते हैं।

लोगों की बार बार आ रही शिकायतों के बाद अब नगर निगम की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को मरम्मत कार्य के लिए नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे फुटपाथ की मरम्मत करना लोक निर्माण विभाग का काम है। अलग अलग स्थानों पर फुटपाथ पर लगाए गए लोहे के जाले क्षतिग्रस्त हो गए हैं। राहगीर इससे चोटिल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग के जवाबदेह अधिकारी को मरम्मत कार्य के लिए नोटिस जारी किया गया है।

-राजीव कुमार, आयुक्त, नगर निगम मंडी।

chat bot
आपका साथी