शोर थमा, अब घर-घर दस्तक

संवाद सहयोगी मंडी नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को थम गया। दिनभर राजनीतिक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:05 PM (IST)
शोर थमा, अब घर-घर दस्तक
शोर थमा, अब घर-घर दस्तक

संवाद सहयोगी, मंडी : नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार को थम गया। दिनभर राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। इनमें प्रदेशस्तर के नेता भी जुटे और पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट की अपील की। मंगलवार को प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट की अपील करेंगे।

नगर निगम मंडी के 15 वार्ड में 38 पोलिग स्टेशन बनाए गए हैं। हर वार्ड में दो ईवीएम रहेंगी। इनमें एक मतदान के लिए उपयोग में लाई जाएगी और दूसरी बैकअप के तौर पर रखी जाएगी। इसके अलावा स्पेयर मशीन सेक्टर अधिकारियों को भी दी जाएंगी। इस तरह कुल 91 ईवीएम तैयार की गई हैं।

सात अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुरूप कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उनके मताधिकार के प्रयोग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। शाम चार बजे के बाद कोरोना संक्रमित मतदाता संबंधित पोलिग बूथ पर मतदान कर सकेंगे। नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए सात अप्रैल को होने वाले चुनाव में कुल 32938 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 16745 महिला और 16193 पुरुष मतदाता हैं। नगर निगम मंडी के 15 वार्डों के लिए 75 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि सात अप्रैल को मतदान के दिन नगर निगम मंडी में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। मतदान के दिन सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, कारखानों और अन्य प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। दैनिक वेतनभोगियों के लिए भी अवकाश रहेगा। प्रदेश के विभिन्न भागों में सेवारत नगर निगम मंडी से संबंधित कर्मचारियों को मतदान के लिए विशेष आकस्मिक अवकाश दिया जा सकता है। इसके लिए उन्हें अपने मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी की ओर से जारी मतदान का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।

----------------

चुनाव के लिए 140 पोलिग पार्टियां रवाना

सहयोगी, धर्मपुर : विकास खंड धर्मपुर में 54 पंचायत में होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को 140 पोलिग पार्टियां रवाना हो गईं। चुनाव के लिए करीब 530 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। जिनको पोलिग बूथ तक पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम क 18 बसें लगाई गई हैं। सात अप्रैल को 54 पंचायतों में प्रधान पद के लिए होने वाले चुनाव में करीब 75000 मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। हर बूथ में चुनावी व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक पुलिस जवान व गृहरक्षक तैनात रहेगा। जहां बड़े बूथ है वहां सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। बीडीओ धर्मपुर करतार चंद ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक करवाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है।

chat bot
आपका साथी