कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, छात्रों की जेबें कटी

संवाद सहयोगी मंडी कांग्रेस की जनसभा में शुक्रवार को जेबकतरे भी काफी सक्रिय रहे। सेरी

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Oct 2021 09:50 PM (IST) Updated:Fri, 08 Oct 2021 09:50 PM (IST)
कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, छात्रों की जेबें कटी
कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों, छात्रों की जेबें कटी

संवाद सहयोगी, मंडी : कांग्रेस की जनसभा में शुक्रवार को जेबकतरे भी काफी सक्रिय रहे। सेरी मंच पर जनसभा के दौरान जेबकतरों ने कांग्रेस के पूर्व पदाधिकारियों समेत छात्रों की जेबें भी काट ली। करीब 15 मोबाइल फोन व 30 से अधिक पर्स जेबकतरों ने उड़ा लिए।

मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन था। सुबह से ही सेरी मंच पर लोग पहुंचना शुरू हो गए थे। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई जेबकतरे सक्रिय होते गए। शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य को पार्टी कार्यकर्ता कंधे पर उठा कर मंच तक ले गए। उनके पीछे कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ रहा था। प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के साथ भी बड़ी तादाद में कार्यकर्ता सेरी मंच पहुंचे। इसके अलावा दूरदराज क्षेत्र से आने वाले नेता भी दल बल सहित पहुंचे थे। भीड़ में जेबकतरों ने बड़ी चालाकी से लोगों के जेब खाली कर दी। कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा रोते हुए मंच तक पहुंच गई। उसने आग्रह किया कि किसी को भी उसका मोबाइल फोन मिला है तो कृपया करके उसे लौटा दें। उसमें जरूरी दस्तावेज भी डाउनलोड किए हैं।

बल्ह क्षेत्र से संबंध रखने वाले पार्टी के एक पदाधिकारी का पर्स भी शातिर ले उड़े। मंच संचालित कर रहे सराज क्षेत्र के नेता चेत राम ठाकुर बार-बार मोबाइल फोन व पर्स संभाल कर रखने की अपील करते रहे। इसके बावजूद जेबकतरों के शिकार लोगों की तादाद लगातार बढ़ती रही।

chat bot
आपका साथी