धर्मपुर के सभी गांव सड़क से जुड़ेंगे : महेंद्र

सहयोगी धर्मपुर जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा धर्मपुर हलके के सभी गांवों को चर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:20 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 05:20 PM (IST)
धर्मपुर के सभी गांव सड़क से जुड़ेंगे : महेंद्र
धर्मपुर के सभी गांव सड़क से जुड़ेंगे : महेंद्र

सहयोगी, धर्मपुर : जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा धर्मपुर हलके के सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में करीब 35 छोटे बड़े पुलों का निर्माण हो रहा है। हर पुल पर पांच से 25 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। उन्होंने करीब दो करोड़ रुपये के विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि पूजन किए। इसमें गांव जोढण में 10 लाख से बनने वाली कंचनपुरी मंदिर संपर्क सड़क, 10 लाख से बनने वाली हरिजन बस्ती स्याठी संपर्क सड़क, 10 लाख से ही संपर्क सड़क मंदिर भेड़ी आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निचले क्षेत्रों के किसानों व बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रदेश में लगभग साढ़े छह हजार करोड़ के एचपी शिवा प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है। यह प्रोजेक्ट न केवल बागवानी के नए द्वार खोल रहा है बल्कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए घर बैठे स्वरोजगार का भी एक अहम जरिया साबित हो सकता है।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया, जगदीश चंद ठाकुर, कर्नल रुपचंद, मीना देवी, देशराज पालसरा, सुमन, सरीता ठाकुर भी उपस्थित रही।

---------------

100 करोड़ की सिचाई योजना से लाभान्वित होंगी 15 ग्राम पंचायतें

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि 100 करोड़ से बरोटी-मंडप-जोढन उठाऊ सिचाई योजना का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना के संपूर्ण हो जाने से 15 पंचायतों की लगभग 1800 हेक्टेयर भूमि को सिचाई की सुविधा सुनिश्चित होगी। इसी परियोजना के माध्यम से अकेले जोढन गांव को ही लगभग लगभग तीन करोड़ व्यय हो रहे हैं। इसी तरह टीहरा व आसपास की 11 ग्राम पंचायतों के लिये भी एक अलग से नई उठाऊ सिचाई योजना पर कार्य किया जा रहा है जिस पर भी लगभग 100 करोड़ व्यय होंगे।

---------------

धर्मपुर अस्पताल में मिलेंगी अत्याधुनिक सेवाएं

महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर में निर्माणाधीन 100 बिस्तरों वाले सिविल अस्पताल में लोगों को अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके लिए जहां अस्पताल के मूलभूत ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री छह को देंगे करोड़ों रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह अक्टूबर को धर्मपुर क्षेत्र का दौरा करेंगे। क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

chat bot
आपका साथी