करवाचौथ के लिए सजे बाजार

पति की दीर्घायु के पवित्र त्योहार करवाचौथ के लिए जोगेंद्रनगर में बाजार सज गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 05:29 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 05:29 PM (IST)
करवाचौथ के लिए सजे बाजार
करवाचौथ के लिए सजे बाजार

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : पति की दीर्घायु के पवित्र त्योहार करवाचौथ के लिए जोगेंद्रनगर में बाजार सज चुके हैं। वहीं सुहागिन महिलाओं ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं।

मनियारी, कपड़ा और ज्वेलर्स की दुकान में आकर्षक वस्तुएं नजर आ रही हैं। मुख्य बाजार बस अड्डा परिसर, पुलिस थाना चौक के आसपास भी दुकानें सज चुकी हैं। मनियारी की दुकानों में कांच की चुड़ियों की जगह लटहन, मैटल, गोल्डन और सिल्वर स्टील की चुड़ियों ने दस्तक दी है। महज 50रुपये से शुरू होकर 800 रुपये तक चुड़ियों के दाम निर्धारित हैं। विशेष नकासी से निर्मित चुड़ियां महिलाओं को खूब भा रही हैं।

इसके अलावा मिट्टी के करवे और सुहाग की थालियां भी नए रूप में बाजार में पहुंची है। जिन्हें खरीदने में महिलाएं उत्साहित हैं। आभूषणों की दुकानों में महिलाएं मंगलसूत्र और ज्वेलरी की खरीदारी में जुट चुकी हैं। जबकि आर्टीफिशियल ज्यूलरी भी खूब भा रही है।

इसके अलावा मनियारी की दुकानों में आकर्षक नेल पालिश, लिपस्टिक और बिदिया भी महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। कपड़े की दुकानों में लाल रंग की साड़ियां व सूट भी पहली पंसद बनी है। मनियारी विक्रेता गुरप्रीत सिंह, अनु शर्मा, राजेश सूद, सचिन मरवाह, मनोहर लाल, कपड़ा विक्रेता रवि कुमार, अमित शर्मा, स्वर्णकार हरीश सोनी ने बताया कि सोमवार को शहर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। प्रदेशभर में करवाचौथ त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

वहीं देसी घी से निर्मित फेनियां भी बाजार में मिठाई की दुकानों में तैयार होना शुरू हो चुकी हैं। दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह की फेनियों को तैयार किया गया है। इसके अलग-अलग मूल्य भी निर्धारित किए हैं। शहर में 160 रुपये से 300 रुपये तक देसी और डालडा घी से निर्मित फेनियां उपलब्ध हैं।

करवाचौथ त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। पति की दीर्घायु को लेकर महिलाएं इस दिन अन्न जल त्याग कर व्रत रखती हैं। विशेष परिधान और आकर्षक ज्यूलरी से सजधज कर महिलाएं पति और भगवान की पूजा अर्चना में व्यस्त रहती हैं।

chat bot
आपका साथी