सलवाहन में बताए आपदा प्रबंधन के गुर

सलवाहन पंचायत में महिलाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे प्रशिक्षण दिया गया। आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज चौधरी ने की। आपदा प्रबंधन के गुर सिखाते हुए प्रथम उपचार, राहत बचाव कार्य, पर्यावरण व जंगल की आग, जलवायु, व संभावित आपदाओं सहित जानकारी प्रदान की। साथ ही राज्य सहकारी बैंक नेरचौक के प्रबंधक प्रतिभा रानी ने बैंक से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान की। महिलाओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 05:09 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 05:09 PM (IST)
सलवाहन में बताए आपदा प्रबंधन के गुर
सलवाहन में बताए आपदा प्रबंधन के गुर

सहयोगी, बग्गी : मंडी जिला में स्त्री अभियान के तहत नाचन हल्के की सलवाहन पंचायत में महिलाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं के बारे प्रशिक्षण दिया गया। आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता स्थानीय पंचायत प्रधान पंकज चौधरी ने की। आपदा प्रबंधन के गुर सिखाते हुए प्रथम उपचार, राहत बचाव कार्य, पर्यावरण व जंगल की आग, जलवायु, व संभावित आपदाओं सहित जानकारी प्रदान की। साथ ही राज्य सहकारी बैंक नेरचौक के प्रबंधक प्रतिभा रानी ने बैंक से मिलने वाली योजनाओं की जानकारी प्रदान की। महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए बैंक द्वारा महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई। उन्होंने महिलाओं से योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवाहन किया। इस मौके पर बीना देवी, उपप्रधान बृज लाल, वार्ड पंच, महिला मंडल सलवाहन, लक्ष्मी महिला मंडल चुनाहन, शिव शक्ति महिला मंडल सलवाहन, हाटेश्वरी महिला मंडल पाली की महिलाओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी