परिवार नियोजन के लिए आगे आएं पुरुष : अक्षय

पुरुष नसंबदी को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान वीरवार को आरंभ हो गया। यह अभियान चार दिसंबर तक चलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 09:51 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:16 AM (IST)
परिवार नियोजन के लिए आगे आएं पुरुष : अक्षय
परिवार नियोजन के लिए आगे आएं पुरुष : अक्षय

संवाद सहयोगी, कुल्लू : पुरुष नसंबदी को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग का विशेष अभियान वीरवार को आरंभ हो गया। यह अभियान चार दिसंबर तक चलेगा। एडीएम अक्षय सूद ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके अभियान की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा की। परिवार नियोजन के लिए पुरुष नसबंदी एक बहुत ही सरल माध्यम है। इसमें कोई चीरा या टांका तक नहीं लगाया जाता है। पुरुषों को इसके लिए स्वयं आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में लगातार बढ़ती जनसंख्या अपने आप में एक बहुत बड़ी समस्या है। इसे रोकने तथा आने वाली पीढ़ी की बेहतर परवरिश के लिए परिवार नियोजन अति आवश्यक है।

एडीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरुकता अभियान चलाएं और पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करें।

अक्षय सूद ने कहा कि कुल्लू जिला में अभी टीबी मुक्त अभियान और नशीले पदार्थो एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ भी एक व्यापक मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कहा कि वह इन सभी अभियानों में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने अभियान का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। जिले में पुरुष नसबंदी अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा व पुरुषों को नसबंदी के लिए प्रेरित करके उनका पंजीकरण किया जाएगा। दूसरे चरण में जिला के सभी खंडों में पुरुष नसबंदी शिविर लगाए जाएंगे। इस अवसर पर परिवार नियोजन की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वांगमो और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी