राजेंद्र प्रसाद कपूर बने जोगिद्र जिमखाना क्लब के प्रधान

मंडी के पड्डल स्थित जोगिद्र जिमखाना क्लब के सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद कपूर को एक बार फिर क्लब का प्रधान चुना है। कपूर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी हैं। इससे पहले भी वह तीन बार क्लब के प्रधान रह चुके हैं। इस बार भी उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चेतन वैद्य को महासचिच चुना गया है। डॉ. सिद्धार्थ मल्होत्रा को संयुक्त सचिव चिराग मल्होत्रा को लाइब्रेरियन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 05:20 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 05:20 PM (IST)
राजेंद्र प्रसाद कपूर बने जोगिद्र जिमखाना क्लब के प्रधान
राजेंद्र प्रसाद कपूर बने जोगिद्र जिमखाना क्लब के प्रधान

संवाद सहयोगी, मंडी : मंडी के पड्डल स्थित जोगिद्र जिमखाना क्लब के सदस्यों ने राजेंद्र प्रसाद कपूर को एक बार फिर क्लब का प्रधान चुना है। कपूर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाज सेवी हैं। इससे पहले भी वह तीन बार क्लब के प्रधान रह चुके हैं। इस बार भी उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चेतन वैद्य को महासचिव चुना गया है। डॉ. सिद्धार्थ मल्होत्रा को संयुक्त सचिव, चिराग मल्होत्रा को लाइब्रेरियन, तजिदर वैद्य को कोषाध्यक्ष चुना गया है। शमशेर चौहान, विजय कुमार शर्मा, हरीश बहल, राजेश कपूर चुनाव द्वारा कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। क्लब की स्थापना 1927 में हुई थी। क्लब के करीबन 380 सदस्य हैं। जोगिद्र जिम खाना क्लब सामाजिक सेवा के लिए भी जाना जाता है। नई कार्यकारिणी ने क्लब के नए भवन का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का निर्णय लिया। नया भवन बनने से सदस्यों को अच्छी सुविधा मिल सकेगी। खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी