महेंद्र व इंद्र की साठगांठ ने सरकाघाट कर दिया बर्बाद : रंगीला राम राव

संवाद सहयोगी सरकाघाट पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 11:25 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 11:25 PM (IST)
महेंद्र व इंद्र की साठगांठ ने सरकाघाट कर दिया बर्बाद : रंगीला राम राव
महेंद्र व इंद्र की साठगांठ ने सरकाघाट कर दिया बर्बाद : रंगीला राम राव

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : पूर्व मंत्री रंगीला राम राव ने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के शासन में सरकाघाट हलके का अस्तित्व खतरे में है। 14 साल में स्थानीय विधायक कर्नल इंद्र सिंह कुछ नहीं कर पाए। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह की मनमानी के आगे मूकदर्शक बनकर सरकाघाट को उजाड़ने में सहयोग कर रहे हैं।

शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में रंगीला राम राव ने कहा कि 1983 में उन्होंने सरकाघाट में बस डिपो बनवाया था। सरकाघाट व धर्मपुर के हर क्षेत्र को बस सेवा के साथ जोड़ा था। 140 रूट चलाए, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा 70 रूट सरकाघाट से स्थानांतरित करके धर्मपुर भेज दिए गए। यह सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय है।

उनका कहना था कि सरकाघाट क्षेत्र के बहुत रूट ऐसे हैं जो स्टाफ की कमी के कारण बंद हैं। सरकार को चाहिए कि पैसे का प्रविधान कर बंद पड़े रूट पर बस सेवा बहाल की जाए। परिवहन निगम के कर्मचारिंयों को समय पर तनख्वाह नहीं मिल रही है। पेंशनर्स को समय पर भत्ते नहीं मिल रहे है। जलशक्ति विभाग का रेस्ट हाउस जो त्रिफालघाट और समैला के बीच बनना था, वह विधायक ने अपने घर के पास बनवा दिया। सरकाघाट से कई विभागों के कार्यालय धर्मपुर बदल दिए। विकास के मामले में सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र बिलकुल पिछड़ चुका है। विधायक को लगातार 14 वर्ष क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए हो गए, लेकिन सरकाघाट और बलद्वाड़ा में शौचालय तक नहीं बनवा सके।इन सब विफलताओं पर विधायक को तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। अगर सरकाघाट डिपो की 70 बसों को अगर वापस नहीं किया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

chat bot
आपका साथी