मंडी में निकाली प्रभात फेरी, भजन गूंजे

संवाद सहयोगी मंडी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंत

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 04:45 PM (IST)
मंडी में निकाली प्रभात फेरी, भजन गूंजे
मंडी में निकाली प्रभात फेरी, भजन गूंजे

संवाद सहयोगी, मंडी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिलेभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला प्रशासन और विधिक सेवा प्राधिकरण ने मंडीवासियों समेत सुबह छह बजे मंडी शहर में प्रभात फेरी निकाली।

प्रभात फेरी में एडीएम राजीव कुमार, एसडीएम सदर रितिका जिंदल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूर्य प्रकाश एवं अन्य पदाधिकारियों सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, नगर निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व समस्त पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों व बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। इस दौरान भाषा एवं संस्कृति विभाग के कलाकारों व स्कूली बच्चों ने गांधी के प्रिय भजनों के गायन से समा बांधा।

प्रभात फेरी सेरी मंच से आरंभ होकर कन्या विद्यालय समखेतर से बालकरूपी मंदिर, चौहटा बाजार, सनातन धर्मसभा व पोस्ट आफिस रोड से होते हुए गांधी चौक पर संपन्न हुई। जहां सभी लोगों ने पूज्य बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्य स्मृति को भी नमन किया। इसके उपरांत गांधी भवन में सर्वधर्म समभाव सभा का आयोजन किया गया। इस मौके एडीएम राजीव कुमार ने लोगों से गांधी के दिखाए सत्य, अहिसा व शुचिता के मार्ग के अनुसरण का आह्वान किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सूर्य प्रकाश ने सभी से महात्मा गांधी के समानता के मूल्यों पर आधारित समाज बनाने के स्वप्न को साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करने का आग्रह किया।

कांग्रेस ने याद किए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर गांधी भवन में शनिवार को मंडी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आज पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए जो योगदान दिया हैं उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज भी पूरा देश महात्मा गांधी को याद करता हैं और कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों ने आज उनके जन्मदिवस पर उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ ली हैं। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

संवाद सहयोगी, कुल्लू : जिला कुल्लू के विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान कुल्लू, बंजार, आनी, सैंज में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को पार्टी कार्यालय कुल्लू में राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की 152वीं व भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की 118वीं जयंती मनाई। विधायक सुंदर ठाकुर ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। विधायक ने कहा कि आज हम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को भी उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। लाल बहादुर शास्त्री अपना जीवन बेहद सादगी से जिया। जयंती समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू के उपाध्यक्ष सेस राम चौधरी, इशरा ठाकुर, महासचिव केहर सिंह ठाकुर, राजेश कुमार शानू, संजय गुप्ता, सचिव हरदयाल भारती, सुख राम ठाकुर, जीवन ठाकुर ,जयकिशन ठाकुर, मुख्य सदस्य चांद किशोर, मुनीष शर्मा, टिकम राम, सुख चंद, मुकेश महंत, जगत राम, भक्त राम, ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी