भूस्खलन से करसोग-शिमला मार्ग पर डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा

करसोग-शिमला मार्ग पर भूस्खलन होने से चट्टानें व मलबा गिरने से मार्ग पर वाहनों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 07:05 PM (IST)
भूस्खलन से करसोग-शिमला मार्ग 
पर डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा
भूस्खलन से करसोग-शिमला मार्ग पर डेढ़ घंटे यातायात बाधित रहा

सहयोगी, करसोग : करसोग-शिमला मार्ग पर भूस्खलन होने से चट्टानें व मलबा गिरने से मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए। यातायात बाधित होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। करीब डेढ़ घंटे तक यात्री परेशान रहे। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही जेसीबी की मदद से मार्ग पर गिरे मलबे व चट्टानों को हटा कर इसे वाहनों के लिए बहाल किया गया।

लोक निर्माण विभाग के चुराग सब डिवीजन के सहायक अभियंता आरएल ठाकुर ने बताया कि बारिश से शिमला करसोग मार्ग बंद हो गया था। इसे कुछ ही देर में वाहनों के लिए बहाल कर दिया।

chat bot
आपका साथी