भूस्खलन से एक घंटा बाधित रहा मंडी-जंजैहली मार्ग

सहयोगी गोहर मंडी-जंजैहली मार्ग पर लंबाथाच के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से करीब एक घं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 09:21 PM (IST)
भूस्खलन से एक घंटा बाधित रहा मंडी-जंजैहली मार्ग
भूस्खलन से एक घंटा बाधित रहा मंडी-जंजैहली मार्ग

सहयोगी, गोहर : मंडी-जंजैहली मार्ग पर लंबाथाच के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मार्ग पर जिस समय चट्टानें गिरी उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। जंजैहली, चिऊणी, बागाचनोगी और थुनाग से आवागमन करने वाले वाहनों को सड़क बहाल होने में करीब एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों को लंबी कतार लग गई। लोनिवि के जंजैहली स्थित सहायक अभियंता अजय गुप्ता एक घंटे बाद मार्ग पर यातायात बहाल होने की पुष्टि की है। गांव भ्रां में पुल से वाहनों की आवाजाही बंद

सहयोगी, सिमस : लडभड़ोल क्षेत्र की पंचायत उटपुर के गांव भ्रां में पुल से वाहनों आवाजाही बंद कर दी है। कुछ दिन पहले जोगेंद्रनगर से आई टीम ने पुल का निरीक्षण किया था जिसके बाद इस पुल को बंद करने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग लडभडोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने कहा कि भ्रां गांव में बने पुल पर सिर्फ लोग पैदल ही आ जा सकेंगे। पुल की खराब हालत के कारण इसे बंद किया जा रहा है। विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को भ्रां गांव का दौरा कर दोनों तरफ बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी