कुर्सी बचाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल कर रहे जयराम : राठौर

संवाद सहयोगी सरकाघाट कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 10:51 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 10:51 PM (IST)
कुर्सी बचाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल कर रहे जयराम : राठौर
कुर्सी बचाने के लिए हेलीकाप्टर का इस्तेमाल कर रहे जयराम : राठौर

संवाद सहयोगी, सरकाघाट : कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार चलाने के लिए नहीं, बल्कि कुर्सी बचाने के लिए हेलीकाप्टर से इधर-उधर भाग-दौड़ कर रहे हैं। भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसें गिन रही है, 2022 के विधानसभा चुनाव में विदाई तय है। भाजपा को उपचुनाव में जनता ट्रेलर दिखा चुकी है। कुलदीप सिंह राठौर मंगलवार को मंडी जिले के सरकाघाट में जनजागरण अभियान के तहत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सत्ता हाथ से निकलती देख केंद्र व प्रदेश सरकार अब भ्रामक प्रचार पर उतर गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता अब नींद से जाग गए हैं। जनता के बीच जा रहे हैं। जयराम सरकार उपचुनाव में हार के बाद भी अभी नींद में है। सरकाघाट हलके में चार साल में कोई विकास कार्य नहीं हुआ। क्षेत्र की जनता विधायक कर्नल इंद्र सिंह व जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर की लड़ाई में पिस रही है। सरकाघाट डिपो की बसें व स्टाफ सरकार ने धर्मपुर भेज दिया। अस्पतालों में डाक्टरों की कमी है। विधायक कर्नल इंद्र सिंह ने चुप्पी साध रखी है।

जनजागरण अभियान के अंतर्गत बरच्छवाड़ से नवाही तक पदयात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रंगीला राम राव, चंद्रशेखर, शशि शर्मा, सचिन वर्मा, यदोपति ठाकुर व सौरभ शर्मा उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी