खूब राम बने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी

सहयोगी गोहर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने नाचन क्षेत्र के दियारगी निवासी खूब राम को जिल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Sep 2021 10:02 PM (IST) Updated:Fri, 03 Sep 2021 10:02 PM (IST)
खूब राम बने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी
खूब राम बने भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी

सहयोगी, गोहर : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने नाचन क्षेत्र के दियारगी निवासी खूब राम को जिला मंडी का प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र में भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त जिला प्रभारी खूब राम को यूनियन की सेवा व जारी निर्देशों के लिए तुरंत प्रभाव से अमल करने के आदेश जारी किए हैं। आदेश हैं कि 15 दिन के अंदर जिला कार्यकारिणी व ब्लाक स्तर पर कमेटियों का गठन कर मोर्चा की राज्य कमेटी को रिपोर्ट प्रेषित करें। हिमाचल प्रदेश भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिदर सिंह नाटी ने नियुक्ति की पुष्टि की है।

खूब राम को जिला प्रभारी के पद पर मिली नियुक्ति से जिला के कई किसानों ने स्वागत किया है, किसानों ने उम्मीद जताई है कि पद की गरिमा को बनाए रखने के लिए किसानों की सुरक्षा का जिम्मा भी उठाएंगे। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के संयोजक राकेश टिकैत को हिमाचल दौरे के दौरान किसानों और बागवानों से मिले समर्थन के बाद राज्य के किसान सक्रिय हो गए हैं। नवनियुक्त जिला प्रभारी खूब राम ने कहा है कि केंद्र सरकार के द्वारा जो किसान विरोधी तीन अध्यादेश जारी किए है। कानूनों को रद करने के बजाय सरकार ने पूंजीपतियों के दबाव में आकर अड़ियल रवैये को अपनाया है। जिस कारण बीते 10 माह से उक्त कानूनों के खिलाफ दिल्ली के विभिन्न बार्डर पर किसानों को बैठना पड़ रहा है। आंदोलन में शामिल किसानों द्वारा सयुंक्त मोर्चे का गठन किया है। ताकि किसानों की बात सुनने के लिए सरकार आगे आए। वह किसान का बेटा होने के नाते मोर्चा से जुड़ने के लिए गर्व महसूस कर रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी यह न कहे कि सरकार के किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आप लड़ नहीं सकते थे, तो दिल्ली को घेरे बैठे किसानों का साथ तो दे सकते थे। जिला में जिला व ब्लाक स्तर पर कार्यकारिणी का गठन जल्दी किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी