डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल : कौल सिंह

पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 04:53 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 04:53 PM (IST)
डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल : कौल सिंह
डबल इंजन की सरकार पूरी तरह फेल : कौल सिंह

संवाद सहयोगी, पद्धर : पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार फेल हो गई है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देशभर में महंगाई बढ़ी है। बेरोजगारी बढ़ रही है।

यह बात चौहारघाटी के जनसंपर्क अभियान के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी नाकाम साबित हुई है। मात्र सराज और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र का विकास मुख्यमंत्री कर रहे हैं। 66 विधानसभा क्षेत्रों की अनदेखी हो रही है। स्थानीय विधायक चौहारघाटी में लोगों की समस्याएं नहीं सुन रहे। लोगों को महसूस हुआ है कि कांग्रेस ही जनहितैषी है। सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएं। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामण देव ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भूप सिंह धरवाल, सेवादल अध्यक्ष राम सिंह, धमच्याण पंचायत प्रधान कली राम, पूर्व प्रधान काहन सिंह, ओम प्रकाश, पूर्व प्रधान सावित्री देवी, नरेश कुमार, महेंद्र सिंह, लाभ सिंह, तरसवाण पंचायत प्रधान जय सिंह, उप प्रधान पारेश्वर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

----------

निलंबन वापस न लिया तो युकां करेगी प्रदर्शन

संवाद सहयेागी, बंजार : प्रदेश सरकार के राज में गुंडाराज हावी है। भाजपा ही इसे हवा दे रही है। यह बात बंजार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज और प्रदेश की जनता की मांगों व समस्याओं को दबाना चाहती है। कांग्रेस इन मंसूबों को किसी भी सूरत में पूरा नहीं होने देगी। विधानसभा प्रकरण का युवा कांग्रेस बंजार विरोध करती है। पांचों विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग करती है। यदि निलंबन वापस न लिया तो सड़क पर प्रदर्शन करेगी।

chat bot
आपका साथी