अंडर-15 सिंगल में कनिका विजेता

जागरण संवाददाता मनाली पर्यटन नगरी के क्लब हाउस में आयोजित इंडोर बैडमिटन स्पर्धा सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 07:10 PM (IST)
अंडर-15 सिंगल में कनिका विजेता
अंडर-15 सिंगल में कनिका विजेता

जागरण संवाददाता, मनाली : पर्यटन नगरी के क्लब हाउस में आयोजित इंडोर बैडमिटन स्पर्धा सोमवार को संपन्न हो गई। समापन समारोह में तकनीकी शिक्षामंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के जोश की प्रशंसा की और खेलों में बढ़ चढ़कर भाग लेने की बात कही।

इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के लड़कियों की अंडर-15 सिगल स्पर्धा में कनिका का दबदबा रहा, जबकि अंकिता दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के अंडर-15 वर्ग में ऋतिक ठाकुर प्रथम, अभिजय दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग के डबल मुकाबले में आदित्य शर्मा और कबीर सूद की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयूष और ऋतिक ठाकुर की जोड़ी दूसरे स्थान पर रही। लड़कियों में आदिति ब्यास और अन्वेशा मालपा प्रथम, अलिशा कांत और प्रगति की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 वर्ग के लड़कों के सिगल मुकाबले में शशि प्रथम, दिया द्वितीय, लड़कों में श्याम प्रथम, मोनिष शाशनी द्वितीय स्थान पर रहे। इसी वर्ग के डबल मुकाबले में ईशान और मुनीष ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनम और सुमित दूसरे स्थान पर रहे, जबकि लड़कियों में अंकिता और कनिका ने बाजी मारी। दीया और शशि दूसरे स्थान पर रही। अंडर-13 वर्ग में अंवेशा मालपा ने शानदार जीत दर्ज की। अंवेशा मालपा पहले स्थान पर रही, जबकि अदिति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग के लड़कों के मुकाबले में अभिजय ने प्रथम और आदि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 13 के लड़कियों के डबल मुकाबले में आदिति व्यास और अन्वेशा मालपा की जोड़ी का दबदबा रहा। अक्षिता और प्रगति द्वितीय स्थान पर रहीं। लड़कों में आदित्य शर्मा और अंकुश ठाकुर प्रथम, अभिजय और आदि द्वितीय स्थान पर रहे। अंडर-19 सिगल मुकाबले में शशि और दिया, लड़कों में अरुण और राहुल ने क्रमश: पहला और दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गो की स्पर्धाएं आयोजित की गई। अंडर-13 से लेकर अंडर-60 तक की प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी