जेई व एसडीओ ही नहीं, नक्शे पास करवाना हो गया मुश्किल

नगर निगम मंडी में भवन व अन्य निर्माण कार्यों के नक्शों की मंजूरी हासिल क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Nov 2021 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 16 Nov 2021 05:42 PM (IST)
जेई व एसडीओ ही नहीं, नक्शे
पास करवाना हो गया मुश्किल
जेई व एसडीओ ही नहीं, नक्शे पास करवाना हो गया मुश्किल

संवाद सहयोगी, मंडी : नगर निगम मंडी में भवन व अन्य निर्माण कार्यों के नक्शों की मंजूरी हासिल करने के लिए लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। तकनीकी स्टाफ के अभाव में समय पर नक्शे पास नहीं हो रहे है। इस कारण लोग निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने करीब चार सौ नक्शे पास करने के लिए आवेदन किया हुआ है। जिसमें से करीब 250 नक्शों को अप्रूव किया जा चुका है। जबकि सवा दो सौ के करीब नक्शे अभी पेंडिग पड़े हुए हैं।

नगर निगम में सहायक अभियंता के दोनों पद रिक्त हैं। अधिशाषी अभियंता का पद भी अभी तक नहीं भरा गया है। छह कनिष्ठ अभियंताओं के पद नगर निगम में स्वीकृत हैं लेकिन यहां पर नगर परिषद के समय के कनिष्ठ अभियंता के दो ही पद वर्तमान में भरे हुए हैं। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता के पास नगर निगम के सहायक अभियंता का अतिरिक्त कार्यभार है। लोक निर्माण विभाग में कार्य की अधिकता के कारण सहायक अभियंता नगर निगम के कार्यों के लिए अधिक समय नहीं निकाल पा रहे हैं।

नगर निगम के पंद्रह वार्डों का कार्य दो कनिष्ठ अभियंताओं के कंधे पर है। तकनीकी स्टाफ के अभाव में नगर निगम में विकास कार्यों को रफ्तार नहीं मिल पा रही है। लोग भवन आदि का निर्माण करने के लिए छुट्टी पर घर आ रहे हैं लेकिन नक्शे की अप्रूवल में देरी के कारण लोग निर्माण कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

-----------------------

तकनीकी स्टाफ के अभाव में नक्शों को अप्रूव करने में विलंब हो रहा है। प्रदेश सरकार से तकनीकी स्टाफ के पदों को भरने के लिए आग्रह किया गया है। स्टाफ की कमी के बावजूद नगर निगम लोगों के कार्यों को समय पर निपटाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

दीपाली जसवाल, मेयर, नगर निगम मंडी।

.......

chat bot
आपका साथी