भामसं के उपाध्यक्ष से मिले जलरक्षक पैरा पंप आपरेटर

सहयोगी नेरचौक जलरक्षक पैरापंप आपरेटर संघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ (भामसं)

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM (IST) Updated:Sat, 28 Aug 2021 04:45 PM (IST)
भामसं के उपाध्यक्ष से मिले जलरक्षक पैरा पंप आपरेटर
भामसं के उपाध्यक्ष से मिले जलरक्षक पैरा पंप आपरेटर

सहयोगी, नेरचौक : जलरक्षक पैरापंप आपरेटर संघ का प्रतिनिधिमंडल भारतीय मजदूर संघ (भामसं) के उपाध्यक्ष कुलदीप नेगी से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल ज्वालुराम, पुष्पराज, खूब राम, कमलेश अजीत कुमार, कमल, धन्ना, श्याम ठाकुर विधीचंद, ललित कुमार, लतू, जग्गू, सुनील, प्रीतम ने बताया कि कुलदीप नेगी को बताया कि जलरक्षक और पैरा पंप आपरेटरों के लिए कोई नीति बनाए। उन्हें अन्य कर्मचारियों की तरह अवकाश व वेतन के साथ आठ वर्ष पूरे करने वालों को अनुबंध पर रखने की व्यवस्था की जाए। कुलदीप नेगी ने उनकी मांगों को सुना और कहा कि इनको मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी