छह माह बाद घर पहुंचे सीएम, भावुक हुई मां

गगन सिंह ठाकुर थुनाग साल बाद मुख्यमंत्री मां विक्रमू देवी से मिले। जयराम ठाकुर शनिवार को अप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 09:51 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 09:51 PM (IST)
छह माह बाद घर पहुंचे सीएम, भावुक हुई मां
छह माह बाद घर पहुंचे सीएम, भावुक हुई मां

गगन सिंह ठाकुर, थुनाग

छह माह बाद मुख्यमंत्री मां विक्रमू देवी से मिले। जयराम ठाकुर शनिवार को अपने घर सराज हलके के तांदी गांव पहुंचे। बेटे को देखकर मां भावुक हो गई। जैसे ही मुख्यमंत्री बेटे ने पांव छुए तो मां ने उन्हें गले से लगा लिया। कोरोना संक्रमण के चलते वह घर नहीं आ पाए थे। मुख्यमंत्री रविवार को मुरहाग पंचायत के कुरानी बूथ पर अपने परिवार के साथ मतदान करेंगे।

मंडी से रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री सड़क से होते हुए बगस्याड़ सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां पर मरीजों का हाल जाना। इसके बाद करीब चार बजकर पांच मिनट पर कुल देवी बगलामुखी माता मंदिर भराड़ी में पहुंचकर शीश नवाया और मां का आशीर्वाद लिया। करीब पांच बजे मुख्यमंत्री अपने घर तांदी पहुंचे। यहां पहले से इंतजार में बैठी मां विक्रमू देवी के पांव छूकर आशीर्वाद लिया। बेटे को देखकर मां खुश हो गई और जयराम ठाकुर को गले से लगा लिया। मां विक्रमू देवी ने मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने पर उनके ठीक होने के लिए मंदिर में पूजा की थी और जन्मदिन के मौके पर भी बीमार होने के बावजूद मंदिर गई थीं। मुख्यमंत्री बेटे के घर पहुंचने पर वह काफी खुश थीं।

--------

आम नागरिक की तरह डालेंगे वोट

मुख्यमंत्री पंचायती राज चुनाव के चलते अपने पैतृक घर पहुंचे हैं। वह मुरहाग पंचायत के राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुरानी में बने पोलिग बूथ पर मतदान करेंगे। वीआइपी होने के बावजूद मुख्यमंत्री एक आम नागरिक की तरह मतदान करेंगे। उनके पोलिग बूथ पर किसी तरह की कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुबह 10 बजे परिवार सहित वोट डालने जाएंगे।

chat bot
आपका साथी