मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 11 दिन बाद फिर पहुंचे करसोग

संवाद सहयोगी करसोग जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग दौरे पर पहुंच गए हैं

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:41 PM (IST)
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 11 दिन बाद फिर पहुंचे करसोग
मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर 11 दिन बाद फिर पहुंचे करसोग

संवाद सहयोगी, करसोग : जल शक्ति विभाग मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर करसोग दौरे पर पहुंच गए हैं। दो सप्ताह के अंतराल में उनका यह दूसरा दौरा है। सोमवार को जल शक्ति विभाग मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। अगले कुछ दिनों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। महेंद्र सिंह ठाकुर को लोकसभा उपचुनाव मंडी का प्रभारी भी बनाया गया है।

प्रस्तावित कार्यक्रम को उप चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। ऐसे में करसोग में सियासी पारा भी चढ़ने लगा है। हालांकि जल शक्ति मंत्री का इस बार लोगों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनने का कार्यक्रम तय नहीं है। पिछली बार जल शक्ति मंत्री 10 जून को करसोग दौरे पर आए थे। उस दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने विकास कार्यो की लेटलतीफी पर जल शक्ति विभाग सहित पीडब्ल्यूडी की जमकर क्लास ली थी। दोनों ही विभागों के अधिकारियों को विकास कार्यो में तेजी लाने और रुके हुए कार्यो को जल्द शुरू करने के निर्देश दिए थे। कई विकास कार्यों को शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ करने के भी आदेश दिए थे। इन आदेशों पर आगे किस स्तर पर कार्रवाई हुई है। इस बारे में भी जल शक्ति मंत्री अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। पिछले दौरे के दौरान लोगो की पेयजल समस्याओं की शिकायतें अधिक होने के कारण मंत्री ने अधिशाषी अभियंता को चार्जशीट किया था। अब दूसरे दौरे से एक दिन पहले अधिशाषी अभियंता का तबादला भी कर दिया गया है। करसोग में प्रदीप चड्ढा ने नए अधिशाषी अभियंता के रूप में पदभार संभाल लिया है।

chat bot
आपका साथी