पंचायती राज कर्मचारी महासंघ के प्रधान बने इंद्र

पंचायती राज कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गिरीश समरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद कॉडर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ वेतनमान, आशुलिपिक, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व पंचायत चौकीदारों ने भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष गिरीश समरा ने कहा कि सरकार ने हाल ही में अनुबंध आधार पर पंचायत सचिवों की भर्ती का निर्णय लिया है। इससे सेवारत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नई नियुक्तियों के लिए संघ ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 04:14 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 04:14 PM (IST)
पंचायती राज कर्मचारी महासंघ के प्रधान बने इंद्र
पंचायती राज कर्मचारी महासंघ के प्रधान बने इंद्र

संवाद सहयोगी, मंडी : पंचायतीराज कर्मचारी महासंघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष गिरीश समरा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला परिषद कॉडर में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता, कनिष्ठ वेतनमान, आशुलिपिक, पंचायत सचिव, तकनीकी सहायक व पंचायत चौकीदारों ने भाग लिया।

गिरीश समरा ने कहा कि सरकार ने हाल ही में अनुबंध आधार पर पंचायत सचिवों की भर्ती का निर्णय लिया है। इससे सेवारत कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। नई नियुक्तियों के लिए संघ ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया है। इस मौक पर संघ की जिला इकाई का गठन किया गया। इसमें इंद्र कुमार को जिला अध्यक्ष, कश्मीर ¨सह रावत, राजेंद्र व दुर्गा राम को महासचिव, राजेंद्र शर्मा, प्रशांत सैणी, जय किशन व विजय कुमार उपप्रधान, मेघ ¨सह, जोगेंद्र और शेर ¨सह सहसचिव, बबीता गुलेरिया कोषाध्यक्ष, प्रोमिला देवी, किशन चंद व संजय सेन को प्रेस सचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्रवण कुमार, घनश्याम, संजय शर्मा, प्रोमिला देवी, विनोद कुमार, दुर्गा चंद, चेतन ठाकुर, किशन चंद व संजय सेन को कार्यकारिणी सदस्य बना गया। गिरीश समरा ने कहा कि जल्द महासंघ का राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा। इसमें कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी