नेरचौक में नालियों का निर्माण कार्य शुरू

सहयोगी नेरचौक नेरचौक में नालियों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इन नालियों के बनने स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 05:16 PM (IST)
नेरचौक में नालियों का निर्माण कार्य शुरू
नेरचौक में नालियों का निर्माण कार्य शुरू

सहयोगी, नेरचौक : नेरचौक में नालियों का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। इन नालियों के बनने से नेरचौक शहर की गंदगी अब सड़कों पर नहीं बहेगी। नेरचौक शहर में पिछले कई वर्षो से नालियां न होने से जनता को काफी परेशानी होती थी। पुरानी बनी नालियां वर्षो से बंद पड़ी हुई थी, जिस कारण थोड़ी सी बरसात होने पर पानी के साथ साथ गंदगी भी सड़क सहित लोगों की दुकानों और घरों में घुस जाती थी। अब नालियों का निर्माण कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। डेढ़ करोड़ की लागत से बनने वाली इन नाली को नेरचौक चौक के मुख्य चौके से लेकर डडौर के सुकेती पुल तक बनाया जाना प्रस्तावित है। इसका शिलान्यास बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कूछ माह पूर्व किया था। पहले यह कार्य नगर परिषद नेरचौक स्वयं करवा रही थी, लेकिन तकनीकी अधिकारी ने होने के कारण इस कार्य को लोक निर्माण विभाग को दिया गया है। पूर्व में भी शुरू हुआ था कार्य, विरोध के कारण हुआ था बंद

नेरचौक में नालियों को लेकर कई बार कसरत की गई। पूर्व में मंत्री रहे प्रकाश चौधरी ने भी इस नाली का काम करवाने का प्रयास किया था। कुछ लोगों ने इसका विरोध किया कि उनकी दुकानों के आगे से सब कुछ उखाड़ दिया। जिस कारण इसका निर्माण बंद हो गया था। हालांकि भाजपा सरकार के समय भी कार्य आरंभ हुआ लेकिन फिर से आई अड़चनों के कारण यह लटक गया। नेरचौक में नालियों की बहुत दिक्कत थी। बरसात में सारी गंदगी सड़क पर आ जाती थी। इस समस्या को हल करने के लिए डेढ़ करोड़ के बजट का प्रविधान करवा कर निर्माण कार्य कार्य जा रहा है।

इंद्र सिंह गांधी, विधायक बल्ह।

chat bot
आपका साथी