पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान राख

सहयोगी जंजैहली सराज हलके के ढीमकटारू पंचायत में पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान अग्ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 05:00 PM (IST)
पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान राख
पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान राख

सहयोगी, जंजैहली : सराज हलके के ढीमकटारू पंचायत में पांच भाइयों का 16 कमरों का मकान अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। आग लगने का कारण शाट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निकांड में 40 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। मकान में दो भाई रहते थे जबकि तीन का यहां सामान पड़ा था।

ढीमकटारू पंचायत के गांव खडोल्हा में गोविद सिंह, धनीराम, भाग सिंह, मुरारी लाल, मोहनलाल पुत्र झाबेराम के स्लेटपोश मकान में रविवार सुबह अचानक ही आग लग गई। गोविद सिंह और भाग सिंह मकान में रहते थे और अन्य भाइयों ने यहां सामान रखा हुआ था।

सुबह आग मकान की छत पर लगी तो उस समय भाग सिंह घर पर ही था। उसने शोर मचाया और आसपास के लोगों को एकत्रित कर आग बुझाना शुरू कर दी। मकान लकड़ी का बना होने के कारण आग एकदम तेजी से फैल गई। परिवार के सदस्यों को सामान निकालने का भी मौका नहीं मिला। अग्निशमन विभाग की टीम को भी सूचना दी गई लेकिन घटनास्थल तक सड़क न होने कारण उनकी गाड़ी नहीं पहुंच पाई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने पास बहती खड्ड में पंप लगाकर पानी उठाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल ने बताया कि आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पांचों प्रभावितों को दस-दस हजार की फौरी राहत प्रदान करवाई गई है। अग्निकांड पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी गहरा दु:ख प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन को त्वरित आदेश दे दिए हैं।

भाग सिंह हुआ बेघर

पांच भाइयों में भाग सिंह की

आर्थिक स्थिति सबसे कमजोर हैं। चार भाइयों के अन्य स्थानों पर मकान हैं, लेकिन भाग सिंह इसी मकान में रहता था। दिहाड़ी मजदूरी व भेड़ पालन के जरिए वह परिवार का पालन पोषण कर रहा है, लेकिन अग्निकांड के कारण अब उसके पास छत नहीं रही है। दो साल पूर्व इसकी पशुशाला भी जलकर राख हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी