भाजपा असल मुद्दों को कर रही दरकिनार : हर्षवर्धन

सहयोगी सुंदरनगर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा असल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 08:52 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 08:52 PM (IST)
भाजपा असल मुद्दों को कर रही दरकिनार : हर्षवर्धन
भाजपा असल मुद्दों को कर रही दरकिनार : हर्षवर्धन

सहयोगी, सुंदरनगर : कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि भाजपा असल मुद्दों को दरकिनार कर जनता को भटकाने का प्रयास कर रही है। न तो मुख्यमंत्री और न ही अन्य भाजपा नेता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के विषय पर कुछ बोल पा रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को सुंदरनगर में पत्रकारों से बातचीत में हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि डिपो में राशन महंगी दरों पर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बड़ी समस्या है परंतु विभिन्न विभागों में अन्य राज्यों के लोगों को रोजगार दे युवाओं के हितों से साथ कुठाराघात किया जा रहा है। कोरोना के प्रथम चरण के दौरान यह सरकार सोई रही और दूसरा चरण में आनन-फानन में कार्य शुरू किया गया, जिसमें भ्रष्टाचार हुआ और तत्कालीन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को अपने पद से त्यागपत्र देना पड़ा। अबतक जितने भी उद्घाटन किए जा रहे हैं ये सभी पूर्व की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की देन है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता सोहन लाल ठाकुर, पूर्व सांसद सुरेश चंदेल, अंकुश ठाकुर, विशाल चंदेल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी