धर्मपुर भाजपा ने बांटे फल

त दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के उपलक्ष्य में धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के रोशो व बैरी गांव में फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया। मरीजों को दवा निशुल्क दी गई। धर्मपुर भाजपा मंडल द्वारा फल बांटे गए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सेवा सप्ताह के रूप में भाजपा द्वारा पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी उपल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:35 PM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:35 PM (IST)
धर्मपुर भाजपा ने बांटे फल
धर्मपुर भाजपा ने बांटे फल

सहयोगी, धर्मपुर : धर्मपुर भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  रोशो व बैरी गांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। इस दौरान लोगों को दवाएं भी दी गई। धर्मपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने फल भी बांटे। इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रजत ठाकुर, धर्मपुर मंडल भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज पालसरा, जिला परिषद सदस्य राजकुमार भारद्वाज, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश ठाकुर, महामंत्री विनोद पालसरा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी