चरस समेत चार लोग गिरफ्तार

जागरण टीम सुंदरनगर/करसोग सुंदरनगर पुलिस व विशेष जांच दस्ता (एसआइयू) की टीम ने दो अलग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Mar 2021 07:47 PM (IST) Updated:Fri, 19 Mar 2021 07:47 PM (IST)
चरस समेत चार लोग गिरफ्तार
चरस समेत चार लोग गिरफ्तार

जागरण टीम, सुंदरनगर/करसोग : सुंदरनगर पुलिस व विशेष जांच दस्ता (एसआइयू) की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में डेढ़ किलो चरस समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एक टैक्सी भी जब्त की गई है। चारों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुंदरनगर पुलिस ने शुक्रवार को वाहनों की जांच के लिए मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुंघ में नाका लगाया था। मनाली से आई एक टैक्सी को जांच के लिए रोका गया। इसमें सवार तीन युवक पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों को अपनी बातों से गुमराह करने का प्रयास करने लगे। टैक्सी व सामान की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से 721 ग्राम चरस मिली। आरोपितों की पहचान आशीष कुमार, अनवर खान व शावर अली निवासी अमरगढ़ जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है। तीनों आरोपित पुलिस रिमांड पर लेने के लिए शनिवार को न्यायालय में पेश किए जाएंगे।

वहीं, एसआइयू की टीम ने वीरवार देर शाम करसोग में एक व्यक्ति से 840 ग्राम चरस बरामद की है। एसआइयू की टीम करसोग के धरमोड़ क्षेत्र में गश्त कर रही थी। कमलपुर में पास बैग लेकर जा रहा एक व्यक्ति एसआइयू टीम को देखकर घबरा गया। भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस जवानों ने पकड़ कर बैग की तलाशी ली तो 840 ग्राम चरस मिली। आरोपित की पहचान धर्मपाल निवासी गांव मंडप (करसोग) के रूप में हुई है। आरोपित को शुक्रवार को करसोग कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने चार लोगों से डेढ़ किलो चरस बरामद किए जाने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी