जंगल में गंदगी फैलाई तो पांच हजार रुपये जुर्माना

संवाद सहयोगी पद्धर मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की चेली पंचायत के हरड़गलू जंगल में गंदगी फ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 09:45 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 09:45 PM (IST)
जंगल में गंदगी फैलाई तो पांच हजार रुपये जुर्माना
जंगल में गंदगी फैलाई तो पांच हजार रुपये जुर्माना

संवाद सहयोगी, पद्धर : मंडी जिले के विकास खंड द्रंग की चेली पंचायत के हरड़गलू जंगल में गंदगी फैलाते या शराब पीते पकड़े गए तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत की इस मुहिम को कामयाब बनाने के लिए महिला मंडल की सदस्य सहयोग करेंगी। इसके लिए नौ महिला मंडल आगे आए हैं।

कचरा फेंकने वाले व्यापारियों और पिकनिक मनाने वाले लोगों को चेतावनी दी है। हरड़गलू जंगल में बनाए गए पिकनिक स्पाट में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। इसके बाद पंचायत कार्यालय से कुन्नू बाजार जनचेतना रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। कृष्णा महिला मंडल चेली की प्रधान सुनीता, चेली-दो की प्रधान कृष्णा, बड़ी शिगार महिला मंडल प्रधान बबली देवी, जागृति महिला मंडल शिगार की प्रधान फागणी देवी, ज्योति महिला मंडल गरड़कोहल की प्रधान लौहली देवी और अनमोल महिला मंडल बाबली की प्रधान कमला देवी ने कहा कि कुन्नू बाजार के कुछ व्यापारी दुकान का कूड़ा हरड़गलू जंगल में फेंक रहे हैं। इससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। इसके अलावा शराबियों ने जंगल मे तीन चार जगह पिकनिक प्वाइंट बना रखे हैं। वहां शराब, पानी और कोल्ड ड्रिक्स की बोतल और प्लास्टिक का कचरा फेंक देते हैं।

महिला मंडलों की प्रतिनिधियों ने ऐसे लोगों को स्वच्छता व्यवस्था कायम रखने बारे कई बार आगाह भी किया। साथ ही पुलिस प्रशासन से भी समय समय पर ऐसे पिकनिक स्पाट की रेकी करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि कुछ बिगड़ैल लोग आज भी पर्यावरण को दूषित करने पर तुले हुए हैं। महिलाएं ऐसे लोगों से अपने स्तर पर निपटेगी। इसके लिए महिलाओं ने हर घर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का प्रण भी लिया। नौ महिला मंडलों ने रैली निकालकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महिलाओं ने कुन्नू बाजार में जाकर हर व्यापारी को सफाई व्यवस्था कायम करने और कूड़ा कचरा खुले में न फैंकने का विशेष आग्रह किया। चेतावनी भी दी कि कोई भी व्यापारी हरड़गलू जंगल में कूड़ा फेंकते या शराब पीने के बाद कचरा फैलाते पकड़ा गया तो पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। पंचायत अपने स्तर पर कार्रवाई करेगी।

-प्रेम सिंह यादव, उपप्रधान चेली पंचायत।

chat bot
आपका साथी