मंदिरों में दुर्गा पाठ, भागवत कथा से हुआ नवरात्र का आगाज

शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। पहले नवरात्र पर मंदिरों में भागवत कथा व दुर्गा पाठ किया गया। श्रद्धालुओं ने दूर से ही देवी-देवताओं के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 10:45 PM (IST)
मंदिरों में दुर्गा पाठ, भागवत कथा से हुआ नवरात्र का आगाज
मंदिरों में दुर्गा पाठ, भागवत कथा से हुआ नवरात्र का आगाज

संवाद सहयोगी, मंडी : शारदीय नवरात्र शुरू होते ही मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। कोयला माता मंदिर सहित अधिकतर मंदिरों में दुर्गा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शहर के मुख्यालय स्थित भीमा काली माता मंदिर में भागवत कथा का आगाज हो गया। मंदिरों में कोविड एसओपी (मानक परिचालन प्रक्रिया) का पालन किया जा रहा है। मंदिर के गर्भगृह में पुजारी को छोड़ कर किसी को प्रवेश की इजाजत नहीं है। मंदिरों में प्रसाद चढ़ाने पर भी मनाही है।

नवरात्र के दौरान जिलाभर में मंदिरों में दुर्गा पाठ का आयोजन किया जा रहा है। शीतला माता मंदिर, कोयला माता मंदिर, बगलामुखी, अवाह देवी, नैणा माता, भुवनेश्वरी मंदिर, काली चामुंडा, महाकाली, सिद्धकाली, त्रोकड़ा माता, हाटेश्वरी माता, महामाया मंदिर, चिंतपूर्णी, मुरारी माता मंदिर, शिकारी माता मंदिरों में नवरात्र के पहले दिन ज्यादा भीड़ नहीं थी। बल्ह घाटी के राजगढ़ में कोयला माता मंदिर में मंदिरों के कपाट सुबह छह बजे श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। इसके बाद श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हुआ। मंदिर प्रबंधन कमेटी की ओर से कोविड नियमों को देखते हुए धूप आदि करने के लिए निश्चित स्थान निर्धारित किया है। जिला मुख्यालय के साथ सटे भीमाकाली माता मंदिर में दुर्गा पाठ के आयोजन के बाद भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। इस दौरान दोपहर एक से चार बजे तक कथा, सुबह सात बजे मूल पाठ का आयोजन किया गया। 15 अक्टूबर को मंदिर परिसर में हवन, यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ कन्या पूजन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कोरोना प्रोटोकाल का पूरा ध्यान रहेगा। भीमाकाली माता मंदिर में देवी भागवत कथा शुरू हुई। दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरकार की ओर से जारी कोविड निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

-पुष्पराज शर्मा, प्रधान भीमाकाली मंदिर कमेटी भ्यूली। शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर की साज सजावट की गई है। रंग-बिरंगी लड़ियों से मंदिर को पूरी तरह सजाया गया है। दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं से कोविड नियमों की पालना करवाई जा रही है। मंदिर में प्रसाद चढ़ाने पर मनाही है।

-प्यारे लाल गुप्ता, प्रधान कोयला माता मंदिर कमेटी राजगढ़।

chat bot
आपका साथी