डा. सोनाली ने पहले दिन की 50 महिला मरीजों की जांच

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोनाली ने शनिवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 12:24 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 12:24 AM (IST)
डा. सोनाली ने पहले दिन की 50 महिला मरीजों की जांच
डा. सोनाली ने पहले दिन की 50 महिला मरीजों की जांच

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. सोनाली ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। डा. सोनाली सरकाघाट की रहने वाली हैं। शनिवार को पहले दिन डा. सोनाली ने 50 महिला मरीजों की जांच और उपचार किया।

डा. सोनाली ने बताया कि 100 वाले नागरिक अस्पताल में उनकी पहली तैनाती है। अक्टूबर से सिजेरियन प्रसव भी शुरू कर दिए जाएंगे। इसके लिए अस्पताल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है। हालांकि सामान्य प्रसव अस्पताल में शुरू कर दिए गए हैं। अस्पताल में एक अन्य स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डा. तेंजिंग सोमवार को कार्यभार संभालेगी। अस्पताल में करीब एक साल बाद दो स्त्री रोग विशेषज्ञों की तैनाती हुई है। जोगेंद्रनगर अस्पताल में दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती से अब सिजेरियन प्रसव की सुविधा का भी लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। प्रसव के लिए अब अन्य अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

-डा. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर।

chat bot
आपका साथी