बातल में 12 घंटे फंसे रहने के बाद लाहुल पहुंचे मार्कंडेय

जागरण संवाददाता केलंग तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय 12 घंटे बातल में फंस र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:43 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:43 PM (IST)
बातल में 12 घंटे फंसे रहने के बाद लाहुल पहुंचे मार्कंडेय
बातल में 12 घंटे फंसे रहने के बाद लाहुल पहुंचे मार्कंडेय

जागरण संवाददाता, केलंग : तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय 12 घंटे बातल में फंस रहने के बाद बुधवार दोपहर बाद लाहुल पहुंचे। वह मंगलवार को काजा से लाहुल लौट रहे थे, लेकिन बाढ़ से रास्ता बंद होने से बातल में फंस गए थे। तोजिग नाले की घटना की जानकारी मिलते ही वे मौसम अनुकूल न होने के बावजूद लाहुल घाटी पहुंचे। उन्होंने तोजिग नाले में आई बाढ़ से हुए नुकसान तथा राहत व सर्च अभियान का जायजा लिया। अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं खोज कार्य को और तेज करने के निर्देश दिए। उनके साथ तहसीलदार नरेंद्र शर्मा, डीएसपी हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी