माडल सेंट्रल जेल बनेगी जिला कारागार मंडी

सुरेंद्र शर्मा मंडी जिला कारागार मंडी माडल सेंट्रल जेल बनाई जाएगी। जेल विभाग ने इसका प्रस्ताव

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 11:24 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 11:24 PM (IST)
माडल सेंट्रल जेल बनेगी जिला कारागार मंडी
माडल सेंट्रल जेल बनेगी जिला कारागार मंडी

सुरेंद्र शर्मा, मंडी

जिला कारागार मंडी माडल सेंट्रल जेल बनाई जाएगी। जेल विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया है। मांडल में आधुनिक सुविधाओं से लैस जेल परिसर का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। चार ब्लाक में से प्रशासनिक ब्लाक व बैरक ब्लाक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जेल प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने निर्माण कार्य करने वाली एजेंसी हिमुडा को शेष कार्य को भी जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

बल्ह घाटी के बीचोंबीच से गुजरने वाले चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ सटे मांडल में जिला कारागार परिसर का निर्माण किया जा रहा है। जिला कारागार के लिए अमूमन 30 से 32 बीघा भूमि की दरकार रहती है। यहां पर 132 बीघा क्षेत्र में जेल परिसर का निर्माण किया जा रहा है। विस्तृत भू-भाग में जेल परिसर का निर्माण इसलिए किया जा रहा है, ताकि जिला कारागार को भविष्य में माडल सेंट्रल जेल में बदला जा सके। नए बन रहे जेल परिसर में चार सौ से अधिक कैदियों को रखने की सुविधा रहेगी। इसमें महिला कैदियों के लिए भी अलग से बैरक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। वर्तमान में जिला मुख्यालय में जिला कारागार में 12 महिला कैदियों समेत 125 कैदियों की क्षमता है। लेकिन प्राचीन जेल परिसर में वर्तमान में विचाराधीन कैदियों की तादात दो सौ तक पहुंच गई है। कैदी नहीं होंगे दूसरी जेलों में शिफ्ट

जिला कारागार में क्षमता से अधिक विचाराधीन कैदियों के पहुंचने के बाद प्रदेश की दूसरी जेलों में कैदियों को शिफ्ट किया जाता है। लेकिन मांडल में आधुनिक जेल परिसर तैयार हो जाने के बाद कैदियों को शिफ्ट करने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि साथ लगते जिलों में सजा काटने वाले कैदियों को इस जेल में शिफ्ट किया जा सकेगा। सेंट्रल माडल जेल की क्षमता वर्तमान में जिला कारागार के कैदियों की क्षमता से चार गुना अधिक रहेगी। ये रहेगी सुविधा

आधुनिक जेल परिसर में कैदियों के लिए ट्रेनिग शाखा होगी। इसमें आडिटोरियम हाल, ओपन एयर जिम ट्रेनिग सेंटर, डिस्पेंसरी, मैस, कैंटीन की सुविधा रहेगी। स्थान की कमी न होने से यहां पर छोटी औद्योगिक इकाइयां भी स्थापित की जा सकेगी। इसमें कैदियों को प्रशिक्षण के साथ साथ काम भी मिल सकेगा। कारपेंटर, वेल्डिंग, बेकरी व डेयरी समेत अन्य छोटी इकाइयां शुरू करने की संभावना बढ़ जाएगी। मंडी जिले के मांडल में आधुनिक सुविधाओं से लैस जिला कारागार परिसर का निर्माण किया जा रहा है। करीब 25 करोड़ की लागत से बन रहे जेल परिसर में कैदियों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। दो ब्लाक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होते ही मंडी शहर के जिला कारागार को शिफ्ट किया जाएगा। भविष्य में जिला कारागार की माडल सेंट्रल जेल की संभावना प्रबल है।

-सुनील कुमार, डीआइजी जेल विभाग हिमाचल प्रदेश।

chat bot
आपका साथी